फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   40 mm rain in Safidon, crops revived

Jind News: सफीदों में 40 एमएम बारिश, फसलों को संजीवनी

Thu, 08 Aug 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
40 mm rain in Safidon, crops revived
जींद। मानसून के सक्रिय होने के चलते बुधवार दोपहर को सफीदों में 40, जींद में सात तथा नरवाना में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले के अन्य भागों में बूंदाबांदी हुई। इस बारिश ने फसलों को राहत देने का काम किया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से भी कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से लेकर दोपहर तक सूर्य तथा बादलों के बीच अटखेलियों का दौर दिनभर चलता रहा। दोपहर को बारिश शुरू हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत व हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई। बावजूद इसके हवा की गति जरूर कुछ तेज हुई। आकाश में बादल जरूर दिखाई दिए लेकिन धूप भी निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बादलवाई के साथ बारिश की भी संभावना है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज काफी गर्म था। इसका असर धान व सब्जियों पर पड़ रहा था। बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही है। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि मानसून की सक्रियता के चलते मौसम परिवर्तनशील है। गरज तथा चमक के साथ अगले 24 घटों के दौरान बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed