{"_id":"6403875b7e330a6e5e0f36ec","slug":"4-accused-arrested-with-70-kg-of-poppy-and-800-grams-of-opium-jind-news-c-17-1-84641-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 70 किलो डोडपोस्त और 800 ग्राम अफीम के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 70 किलो डोडपोस्त और 800 ग्राम अफीम के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Mar 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना पुलिस ने जींद-संगरूर नेशनल हाईवे पर खटकड़ टोल प्लाजा के पास बोलेरो गाड़ी से 70 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा 800 ग्राम अफीम बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार गए आरोपियों की पहचान (राजस्थान) झालावास जिला के गांव मंगीसपुर मोहित, सतनारायण, दुर्गा लाल झालावास जिला के कड़ौदिया गांव निवासी राजेश उर्फ राजेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। उचाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उचाना थाना पुलिस को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि जींद की तरफ से बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को तस्करी कर उचाना की तरफ लाया जा रहा है, इसके आधार पर पुलिस ने गांव खटकड़ टोल प्लाजा के निकट गाडिय़ों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद जींद की तरफ से राजस्थान नंबर की एक बोलेरो गाड़ी आई, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने गाड़ी को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो उसमें 70 किलोग्राम डोडा पोस्ट तथा 800 ग्राम अफीम पाई गई। आरोपियों की पहचान (राजस्थान) झालावास जिला के गांव मंगीसपुर मोहित, सतनारायण, दुर्गा लाल झालावास जिला के कड़ौदिया गांव निवासी राजेश उर्फ राजेंद्र कुमार के तौर पर हुई।
वर्जन
उचाना थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की राजस्थान नंबर की बोलेरो गाड़ी से डोडा पोस्त तथा 800 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने चार आरोपियों को भी काबू किया है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनसे नशीला पदार्थ बारे पूछताछ की जाएगी।