फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3904 electricity thieves caught by electricity corporation team, recovered Rs 22 crore 64 lakh 99 thousand fine

13904 बिजली चोरों को बिजली निगम की टीम ने पकड़ा, वसूला 22 करोड़ 64 लाख 99 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
3904 electricity thieves caught by electricity corporation team, recovered Rs 22 crore 64 lakh 99 thousand fine
बिजली निगम कार्यालय । - फोटो : Jind
बिजली चोरी व लाइन लोस के मामले में प्रदेश में सबसे ऊपर रहने वाले जींद जिले में बिजली निगम का डंडा साल भर चलता रहा। पिछले 20 महीने में बिजली निगम लोगों पर लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। निगम व विजिलेंस की टीम ने 21464 बिजली उपभोक्ताओं की जांच की है। इसमें से 13904 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। निगम ने बिजली चोरों से 22 करोड़ 64 लाख 99 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक बिजली निगम की टीम ने 6777 कनेक्शनों की जांच की थी। इसमें से 5013 कनेक्शन उपभोक्ता चोरी करते हुए पकड़े गए थे। इसमें उपभोक्ताओं से सात करोड़ 25 लाख 76 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं विजिलेेंस की टीम ने अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक 6818 कनेक्शनों की जांच की थी। इसमें 5038 कनेक्शन उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इन बिजली चोरों से 7 करोड़ 33 लाख 76 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार साल 2021 में बिजली निगम की टीम ने अप्रैल से लेकर नवंबर तक 3917 कनेक्शन की जांच की। इसमेें 1922 उपभोक्ता चोरी करते हुए पाए गए जिनसे चार करोड़ 92 हजार रुपये जुर्माना वूसला गया। वहीं विजिलेंस की टीम ने पिछले आठ महीनों में 3952 कनेक्शन की जांच की। इसमें 1931 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनसे 4 करोड़ 4 लाख 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अप्रैल महीने से लेकर नवंबर तक बिजली निगम की टीम द्वारा बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाते हुए 3642 लोगों पर बिजली चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसमें से 1817 लोगों पर बिजली निगम की टीम व 1825 लोगों पर विजिलेंस की टीम द्वारा एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

लगातार जारी रहेगा अभियान
बिजली निगम की टीम बिजली चोरी पकड़ो अभियान लगातार जारी रखेगी। ऐेसे में उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह समय पर बिल भरें। बिजली चोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जाता है। वहीं जो लोग जुर्माना नहीं भरते, उन पर एफआईआर दर्ज भी करवाई जाती है। निगम का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केडी बंसल, एसई, बिजली निगम, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed