फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3833 students gave the foundation level-1 examination at 13 centres

Jind News: 13 केंद्र पर 3833 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-एक की परीक्षा

Sat, 03 Feb 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
3833 students gave the foundation level-1 examination at 13 centres
02जेएनडी30: परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।
जींद। बुनियाद मिशन के तहत लेवल-1 की परीक्षा शुक्रवार को 13 केंद्रों पर हुई। यह परीक्षा जिलेभर से 3833 विद्यार्थियों ने दी। सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले परीक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों से 20 दिसंबर 2023 से लेकर 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। बुनियाद योजना के तहत परीक्षा के माध्यम से जिले से नौवीं कक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन विद्यार्थियों को सेंटर में दो वर्ष के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है। यह विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई भी कर सकते हैं और दो वर्ष की ऑनलाइन कोचिंग लेने के बाद सुपर-100 के ततत आईटी व नीट की कोचिंग के लिए परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन


इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को 11वीं व 12वीं में आईटी व नीट के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। बुनियादी लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा 200 अंकों की होती है। इसमें 50 प्रश्न परीक्षार्थियों से पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का था। हर गलत उत्तर पर एक नेगेटिव मार्किंग रही। वहीं लेवल-3 की परीक्षा 20 अंकों की होगी, जिसमें पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जनबुनियाद लेवल-1 की की परीक्षा में 3833 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बुनियाद राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। अब परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी लेवल दो की परीक्षा देंगे। - विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed