{"_id":"6973b940c07c09911207ea7c","slug":"38-young-people-donated-blood-at-the-camp-jind-news-c-199-1-jnd1010-147433-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में 38 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में 38 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
23जेएनडी06: रक्तदाताओं को बैज लगाते कैप्टन योगेश बैरागी। स्रोत स्कूल
जुलाना। कस्बे के हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कैंप में 38 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का नारा आज भी समाज को सेवा और त्याग का संदेश देता है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से हम सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
विज्ञापन
कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस मौके पर नपा के चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा, उप प्रधान पवन सैनी, पार्षद राहूल, प्रधान मुकेश सिंगला, राजबीर शर्मा, नरेंद्र लाठर, सुरेंद्र फौजी, संदीप तायल मौजूद रहे।