फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   36,967 students from 723 government schools wrote essays.

Jind News: 723 राजकीय विद्यालयों के 36,967 विद्यार्थियों ने लिखा निबंध

Sat, 13 Dec 2025 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
36,967 students from 723 government schools wrote essays.
12जेएनडी18 : वीर बाल दिवस पर बनाई गई पे​टिंग दिखाते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। साहिबजादों के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 723 राजकीय विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। कक्षा 9 से 12 तक के 36,967 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा और साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को अपने शब्दों में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को साहिबजादों के शौर्य, धार्मिक मूल्यों और देश-समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से परिचित कराना है। जिले के सभी खंडों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, विद्यार्थियों ने विषय पर अत्यंत संवेदनशील, प्रेरणादायी और सृजनात्मक तरीके से अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कई स्कूलों में बच्चों ने निबंध लिखने से पहले गुरुद्वारों में अरदास की और कक्षाओं में साहिबजादों के जीवन प्रसंगों पर चर्चा भी की।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि साहिबजादों का इतिहास बच्चों में देशप्रेम, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को साहिबजादों के अदम्य साहस के बारे में निबंध लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
निबंध प्रतियोगिता में जिले भर से 36,967 विद्यार्थियों ने निबंध लिखा। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों में लेखन क्षमता बढ़ाती हैं बल्कि उन्हें इतिहास और संस्कृति से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। -रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी,जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article