फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   36 thousand students will take the exam at 86 centers

Jind News: 86 केंद्रों पर 36 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Wed, 26 Feb 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
36 thousand students will take the exam at 86 centers
25जेएनडी11-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर सेंटर सुपरीडेंट के साथ विचार विमर्श करती डीईओ सुम
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी और 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन

जिलेभर से राजकीय और प्राइवेट स्कूलों के दोनों कक्षाओं के लगभग साढ़े 36 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें से 10वीं कक्षा के 21 हजार से अधिक और 12वीं कक्षा के साढ़े 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 28 फ रवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 27 फ रवरी से 29 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से जींद ब्लॉक में 39, नरवाना ब्लॉक में 15, उचाना ब्लॉक में 17 और सफीदों ब्लॉक में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होने चाहिए। शिक्षा विभाग ने नकल रहित परीक्षा कराने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड लेकर स्कूलों में पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। इस दौरान जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी तरफ परीक्षा को लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि परीक्षा से पूर्व सभी प्रबंध दुरुस्त कर ली जाएं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, क्लस्टर हेड और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं।

25जेएनडी11-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर सेंटर सुपरीडेंट के साथ विचार विमर्श करती डीईओ सुम

25जेएनडी11-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर सेंटर सुपरीडेंट के साथ विचार विमर्श करती डीईओ सुम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed