{"_id":"664e7561ad950e72db058c24","slug":"36-roadways-buses-left-for-jind-depot-to-bring-forces-jind-news-c-199-1-sroh1006-117461-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फोर्स लाने के लिए जींद डिपो की 36 रोडवेज बस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फोर्स लाने के लिए जींद डिपो की 36 रोडवेज बस रवाना
Thu, 23 May 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी16-नए बस अड्डे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
जींद। लोकसभा चुनाव को लेकर अंबाला, पानीपत, गुरदासपुर और फिरोजपुर से फोर्स लाने के लिए जींद डिपो से 36 रोडवेज बस बुधवार को रवाना हुई। इसमें जींद से 22 बस, नरवाना से छह बस व सफीदों से आठ बस गई हैं। ऐसे में दोपहर बाद अलेवा, कुरुक्षेत्र व बरवाला सहित ग्रामीण क्षेत्र रूट बाधित रहा, जिसमें जुलाना, पेगां, डाहोला, घोघडिय़ां, मांडी, कोथ कलां, खुंगा व उगालन नाइट स्टे करने वाली बस शामिल रही। यह बस वीरवार को सुबह तक वापस लौटने की संभावना है। इस समय कॉलेजों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं चली हुई हैं। ऐसे में शाम के समय घर वापस जाने में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि जींद डिपो में इस समय 200 बस ऑनरूट हैं, जिन पर 272 परिचालक व 249 चालक कार्यरत हैं। हर रोज जींद डिपो की बसों में लगभग 16 हजार यात्री सफर करते हैं, जिससे डिपो को लगभग 12 लाख रुपये की आमदनी होती है। वहीं यात्रियों का कहना है कि फोर्स के लिए स्पेशल बस भेजे जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शाम के समय वैसे भी बस कम होती हैं। रोडवेज को चाहिए कि यदि कहीं प्रशासनिक कार्य या फिर किसी कार्य से बसों को कहीं भेजा जाए तो यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। बुधवार को कॉलेजों में इस समय विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। राजकीय पीजी कॉलेज में सुबह की शिफ्ट में एमए फाइनल इयर के विद्यार्थियों की ज्योग्राॅफी ऑनर्स, इंग्लिश ऑनर्स, एमए इकनोमिक्स, एमकॉम सहित बीकॉम व बीएससी मैथमेटिक्स की परीक्षा थी। वहीं शाम की शिफ्ट में एमए हिंदी विषय की परीक्षा थी।
वर्जन
लोकसभा चुनाव के चलते फोर्स को लाने के लिए 36 बस भेजी गई थी। इसके चलते दोपहर बाद यात्रियों की भीड़-भाड़ गई थी। जहां भी यात्रियों की संख्या ज्यादा थी, उस रूट पर बस को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
-राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो जींद