{"_id":"61abad732187557aa53b03ee","slug":"36-people-arrived-this-week-from-abroad-everyone-s-corona-report-negative-jind-news-rtk6317799138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में विदेश से इस सप्ताह 36 लोग पहुंचे, सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में विदेश से इस सप्ताह 36 लोग पहुंचे, सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। कोरोना वायरस के नए रूप ओमिक्रॉन की आहट के बाद जिले में विदेश से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस सप्ताह अब तक विभिन्न देशों से 36 लोग पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को घर पर क्वारंटीन कर उनकी जांच करवाई है। इन सभी की आरटीपीसीआर जांच करवाई गई है, जो निगेटिव मिली है।
विदेश से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर है। सभी लोगों से स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन संपर्क करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहा है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है। फिलहाल यह वायरस देश में नहीं है। इसकी पुष्टि विदेश में होने के बाद भारत आने वाले सभी लोगों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अभी कर्नाटक में विदेश से आने वाले दो लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। विदेश से आने वाले लोगों ही इस वायरस को लेकर आएंगे। जींद जिले में अब तक इस सप्ताह 36 लोग विदेश से आए हैं। विदेश मंत्रालय से इनकी सूचना सीधी स्वास्थ्य विभाग को मिल रही है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इन लोगों से संपर्क करके इनको घरों पर ही क्वारंटीन कर रहा है। इन लोगों के घर से ही सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जा रही है।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि विदेश से इस सप्ताह 36 लोग आए हैं। सभी की जांच करवाई गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके बावजूद इनको कुछ दिन घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर प्रकार से सतर्क है। यदि किसी के घर में कोई भी सदस्य विदेश यात्रा के बाद आए तो उसको अलग कमरे में रखें और उससे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं रखें। जब तक उस व्यक्ति की रिपोर्ट नहीं मिलती, उस व्यक्ति की हर वस्तु को अलग कमरे में ही रखें। ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैलता है।