{"_id":"661fe7ebda0a3b47620b3f0a","slug":"35-bottles-of-mustard-oil-stolen-from-ration-depot-jind-news-c-199-1-sroh1009-115858-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राशन डिपो से सरसों के तेल की 35 बोतल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राशन डिपो से सरसों के तेल की 35 बोतल चोरी
Wed, 17 Apr 2024 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
जींद। वार्ड 17 स्थित एक राशन डिपो से 35 बोतल सरसों के तेल की चोरी होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके डिपो पर राशन आया हुआ था। 16 अप्रैल को दोपहर बाद वह डिपो पर गया तो पता चला कि उसके डिपो से 15 अप्रैल की रात को किसी ने चोरी कर ली है। उसने डिपो के अंदर देखा तो वहां से 35 बोतल सरसों तेल गायब मिला। जांच अधिकारी एचसी पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने डिपो संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन