फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   34800 rupees looted from finance company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 34800 रुपये

Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
34800 rupees looted from finance company employee
कैथल रोड स्थित शुभलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी से अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने 34800 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास नाकाबंदी की लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें दो युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

कैथल के गांव आहू का निवासी अमन शुभलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह लोगों से किस्त के पैसे लाकर कंपनी में जमा करवाता है। बुधवार दोपहर एक बजे वह किनाना गांव से किस्त के 56 हजार रुपये लेकर निकला था। उसी समय एक युवक ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में अमन ने बाइक धीमी कर ली तो वह युवक उसकी बाइक से आगे निकल गया। जब अमन एचपी गैस प्लांट के पास पहुंचा तो उस युवक ने अमन की बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इतने में एक अन्य युवक भी पास आ गया। दोनों ने मिलकर पहले तो अमन का मोबाइल छीन लिया और उसके बाद उसके बैग को छीनने लगे। इसी छीनाझपटी में बैग से पैसे नीचे सड़क पर गिर गए। दोनों आरोपी कुछ पैसे उठाकर बाइक पर फरार हो गए। अमन ने जब रुपये गिने तो उनमें 34800 रुपये कम मिले। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवाई लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने खंगाला। इसमें दो युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed