फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीएम ने जींद के विकास के लिए की 34 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास्

सीएम ने जींद के विकास के लिए की 34 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास्

Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने जींद के विकास के लिए की 34 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास्
17 सड़कों और जलघर का शिलान्यास, खर्च होंगे 34 करोड़ रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जींद जिले के विकास के लिए 34 करोड़ रुपये से पूरी होने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजना के तहत 17 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिन पर 31 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होेंगे। इसके अलावा दो करोड़ 17 लाख रुपये से उचाना के गांव भौंगरा में नहरी पानी आधारित जलघर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह शिलान्यास वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये किए। अधिकारियों ने लघु सचिवालय में ही इन परियोजनाओं के शिलापट्ट लगाए गए थे। जल्द ही इन शिला पट्टों को परियोजनाओं वाली जगह लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ललित खेड़ा से निडाना तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क पर 85 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। एक करोड़ 15 लाख रुपये से शामलो खुर्द से निडानी तक सड़क, एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से रधाना से निडानी तक सड़क, एक करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बुराडहर से गढ़वाली सड़क, एक करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से भिड़ताना से मोरखी सड़क, एक करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से आसन से भिड़ताना गांव तक सड़क, एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से खरकरामजी से भिड़ताना गांव तक सड़क, दो करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से छात्तर से बधाना सड़क, तीन करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से बधाना से डाहौला सड़क, दो करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से थुआ से मांडी कलां सड़क, दो करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बहबलपुर से बुराडहर सड़क, दो करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से करसिंधु से कुचराना खुर्द सड़क, दो करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से थुआ से जीतगढ़ सड़क, दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से कन्या गुरुकुल गैंडाखेड़ा से छात्तर सड़क बनाई जाएंगी। इन सड़कों पर कुल 31 करोड़ 82 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके साथ-साथ भौंगरा गांव में दो करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से नहरी पानी पर आधारित जलघर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक प्रेम लता, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, गोगल मास्टर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बरवाला, हरियाणा हाउसिंग फेडरेशन के चेयरमैन ओपी पहल, स्वामी राघवानंद, डॉ. राज सैनी, डीसी आदित्य दहिया, एसडीएम सतीश कुमार जैन, नगराधीश सत्यवान मान भी उपस्थित रहे। डीसी आदित्य दहिया ने कहा कि जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। यह सभी कार्य इसी वर्ष पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रेमलता ने मेडिकल कॉलेज का जल्द निर्माण करवाने के लिए कहा
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उचाना से भाजपा विधायक प्रेमलता ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से जींद में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जींद के लिए मेडिकल कॉलेज बहुत बड़ी परियोजना है। इस पर तुरंत काम शुरू होना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान दें, जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए।

विधायक मिड्ढा ने कैरखेड़ी गांव में किया तीन परियोजनाओं का उद्घाटन जींद।
भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने गांव कैरखेड़ी में वाल्मीकि चौपाल, अनुसूचित जाति की चौपाल तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इन योजनाओं पर तीस लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। मिड्ढा ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के हर क्षेत्र का विकास करवा रही है। इसका फायदा समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed