फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ईवीएम बदलने के आरोप लगा कांग्रेस व जेजेपी के एजेंटों ने मतगणना केंद्र के अंदर की नारेबाजी

ईवीएम बदलने के आरोप लगा कांग्रेस व जेजेपी के एजेंटों ने मतगणना केंद्र के अंदर की नारेबाजी

Fri, 01 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम बदलने के आरोप लगा कांग्रेस व जेजेपी के एजेंटों ने मतगणना केंद्र के अंदर की नारेबाजी
जेजेपी और कांग्रेस के समर्थकों ने किया हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अर्जुन स्टेडियम में चल रही मतगणना के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब सातवें राउंड की गिनती के दौरान जेजेपी के एजेंटों ने आरोप लगाया कि जो ईवीएम खोली गई है। उनके सीरियल नंबर का मिलान सही प्रकार से नहीं हो रहा है। इसको लेकर कांग्रेस के एजेंटों ने भी आपत्ति जताई और मतगणना एजेंटों ने मतगणना हॉल के अंदर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह समाचार जैसे ही मतगणना केंद्र के बाहर डटे दोनों पार्टियों के समर्थकों को मिला, वे भी आक्रोशित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाल भवन के बाहर बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया। इसी दौरान एसएसपी अश्विन शैणवी पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ दिया।
जब सातवें राउंड की ईवीएम खोली गई तभी मतगणना केंद्र के अंदर मौजूद जेजेपी, कांग्रेस और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के एजेंट्स ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि ईवीएम का सीरियल नंबर मिलान नहीं हो रहा है। इसको लेकर इन लोगों ने मतगणना केंद्र के अंदर ही नारेबाजी शुरू कर दी। जेजेपी के एजेंट रामफल, कांग्रेस के विरेंद्र जागलान बाहर आ गए और आरोप लगाने लगे कि मतदान के बाद ईवीएम को जब सील किया गया, उन पर सीरियल नंबर लगाए गए थे, लेकिन तीन मशीनों पर वह नंबर ही नहीं मिले। इससे पूरी प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लग रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही तीनों पार्टियों को समर्थक अर्जुन स्टेडियम के बाहर एकत्रित हो गए और यहां काफी हंगामा किया। काफी देर तक भी जब राजनीतिक दलों के समर्थक नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर इनको खदेड़ दिया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी स्कीम नंबर पांच-छह में घुस गए तो कुछ बस स्टैंड की तरफ भागे, पुलिस ने इनको बस स्टैंड तक खदेड़ा।
विज्ञापन

हां हुई है धांधली, चुनाव आयोग को शिकायत
मतदान में धांधली हुई है। ईवीएम के सीरियल नंबर नहीं मिलना बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। इसके खिलाफ हम अदालत में जाएंगे। जिन लोगों ने हमें वोट दिया है, उनके दिलों पर राज किया है। 50 दिन पहले बनी पार्टी को जो लोगों का प्यार मिला है, वह बहुत बड़ी बात है। हमेशा जींद के लोगों की सेवा में तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला, जेजेपी प्रत्याशी।
दुष्यंत चौटाला बोले-50 दिन की पार्टी की हुई है जीत
मतगणना के बाद अर्बन इस्टेट स्थित जेजेपी कार्यालय के बाहर पार्क में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस हार से निराश नहीं हों। 50 दिन की पार्टी को जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिला है यह बहुत बड़ी जीत है।

जींद की जनता का जनादेश स्वीकार
हम जींद की जनता का जनादेश स्वीकार करते हैं। हमने विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा की जात-पांत की नीति कामयाब रही। जींद की जनता का मान रखते हुए मतदान बीच में नहीं रुकवाया गया, लेकिन धांधली हुई है। इसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जो भी होगा आगे देखेंगे। मैं डॉ. कृष्ण मिड्ढा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं की जींद को विकास में आगे लेकर जाएं।
रणदीप सुरजेवाला, प्रत्याशी कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed