फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पांच डिग्री तापमान जमा पाला भी नहीं रोक सका मतदाताओं का जोश

पांच डिग्री तापमान जमा पाला भी नहीं रोक सका मतदाताओं का जोश

Tue, 29 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पांच डिग्री तापमान जमा पाला भी नहीं रोक सका मतदाताओं का जोश
पांच डिग्री तापमान, जमा पाला भी नहीं रोक सका मतदाताओं का जोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। लंबे इंतजार के बाद हुए उपचुनाव के मतदान में जींद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने खास उत्साह दिखाया। पांच डिग्री तापमान में जब पाला जम गया, उससे भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। शहर व ग्रामीण दोनों ही बूथों पर सुबह आठ बजते-बजते मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। इसी का परिणाम रहा कि 75.77 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
हालांकि दिन में खासी धूप रही, लेकिन रात को जमे पाले का असर मौसम पर दिखा, लोगों के उत्साह पर नहीं। दिन के समय करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा के बीच मतदाता घरों से निकले और अपना विधायक चुनने के लिए मतदान किया। गांवों के कई मतदान केंद्रों पर तो पांच बजे के बाद भी लोग लाइन में लगे रहे और इनको टोकन देकर मतदान करवाया।
विज्ञापन

नए मतदाताओं व बुजुर्गों में दिखा खासा उत्साह
चुनाव के दौरान नए मतदाताओं व बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। लोहचब गांव निवासी 91 वर्षीय इंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे से पहले ही अपने मत का प्रयोग कर लिया था। वहीं भिवानी रोड निवासी 22 वर्षीय प्रियंका पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रही थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी 70 वर्षीय दादी कलावती के साथ मतदान करने आई हैं। उन्हें पहली बार अपने मत का प्रयोग कर बहुत खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed