{"_id":"5c379e3dbdec2273230f0095","slug":"31547148861-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ दिखाई दिए कांग्रेस के पांच-पांच दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ दिखाई दिए कांग्रेस के पांच-पांच दिग्गज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ दिखाई दिए कांग्रेस के पांचों दिग्गज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कई गुटों में बंटी कांग्रेस पहली बार एक साथ दिखाई दी। अलग-अलग जनसभाएं करके बातों ही बातों में एक-दूसरे पर बाण चलाने वाले कांग्रेसी दिग्गज नेता आज जींद में रणदीप सिंह सुरजेवाला के नामांकन के मौके पर एक साथ आए। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अजय सिंह यादव, राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा, किरण चौधरी आदि एक साथ आए। जिस समय रणदीप सिंह सुरजेवाला नहीं पहुंचे थे, उस समय उनसे पहले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अजय यादव, कुमारी शैलजा, किरण चौधरी लघु सचिवालय पहुंच गए थे। काफी देर तक पांचों दिग्गज एक साथ बैठे बातें करते रहे। हर कोई व्यक्ति पांचों को एक साथ देखकर हैरान हो रहा था। काफी समय बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी डॉ. अशोक तंवर के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और उसके बाद सभी नेता रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया। राजनीतिक लोगों की बात मानें तो सभी कांग्रेसी नेता जो कभी एक साथ नहीं आते थे, आज केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साफ दिशा-निर्देश के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला का नामांकन भरवाने पहुंचे थे। फिलहाल नामांकन के समय तो सभी दिग्गज एक साथ थे लेकिन चुनाव में कितना सहयोग करते हैं और रणदीप सिंह सुरजेवाला को चुनाव जितवाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, यह तो समय ही बताएगा।