फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भाजपा सरकार तानाशाही सरकार, पूर्व सीएम पर एफआईआर राजनैतिक से प्रेरित : तंवर

भाजपा सरकार तानाशाही सरकार, पूर्व सीएम पर एफआईआर राजनैतिक से प्रेरित : तंवर

Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार तानाशाही सरकार, पूर्व सीएम पर एफआईआर राजनैतिक से प्रेरित : तंवर
भाजपा सरकार तानाशाहों की सरकार : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। भाजपा सरकार तानाशाहों की सरकार है। मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस मामले में रोडवेज कर्मचारियों के साथ खड़ी है। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने जिलाउपाध्यक्ष रोहित दलाल के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। तंवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ते देखकर व चुनाव नजदीक हैं, इसलिए सरकार पूर्व सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। जनता सरकार के मनसूबे को जान चुकी है। सरकार विकास करने के बजाए जनता को गुमराह कर रही है। आज जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है। एक भी चुनावी वायदा सरकार ने पूरा नहीं किया है। सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी जो नई पार्टी बनाई है लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी नहीं भाईचारा तोड़ों पार्टी है। सरकार से तंग आकर आज जनता कांग्रेस का राज चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed