{"_id":"5a42a3af4f1c1b5c248b4cf8","slug":"31514316719-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सहित तीन के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सहित तीन के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज, गिरफ्तार
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज
उचाना। उचाना के पास कच्चे रास्ते में बने मकान में पुलिस ने छापा मार कर एक महिला सहित तीन लोगों को देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मंदीप चहल ने बताया कि पुलिस को मुखबिरी मिली कि एक मकान में देह व्यापार का कार्य चल रहा है। पुलिस ने चार सदस्यों की टीम बनाई। टीम में एएसआई गीता, राकेश, अजीत, मंदीप कुमार शामिल थे। पुलिस ने राकेश कुमार को फर्जी ग्राहक बना कर वहां पर बने मकान में भेजा। राकेश फर्जी ग्राहक बन कर मकान में पहुंचा तो वहा पर एक व्यक्ति मिला। इस व्यक्ति को पांच-पांच सौ के दो नोट दिए। राकेश का इशारा मिलने के बाद पुलिस ने रेड की तो यहां से महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया। महिला उचाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।