{"_id":"5a2594d84f1c1b59678c0199","slug":"31512412376-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने, दहेज के लिए तंग करने पर लगेगा 11 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने, दहेज के लिए तंग करने पर लगेगा 11 हजार का जुर्माना
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना खुर्द पंचायत का फैसला, डीजे बजाने और दहेज के लिए तंग करने पर लगेगा 11 हजार का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
समाज सुधार के लिए उचाना खुर्द गांव की पंचायत में गांव डीजे बजाने और दहेज पर रोक लगा दी है। गांव की पंचायत का फैसला नहीं माने वाले पर 11 हजार रुपये जुुर्माना लगाया जाएगा। इससे पहले जिले की कई पंचायतें इस प्रकार का फैसला ले चुकी हैं।
उचाना खुर्द गांव की चौपाल में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, जातिवाद के साथ मरणोपरांत भोज, दाह संस्कार पर पहुंचना, पश्चिमी सभ्यता को अपनाना, डीजे बजाना और गलियों में ट्रैक्टर और गाड़ी पर पर म्यूजिक बजाना पर चर्चा हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि गांव में डीजे बजाने पर, गांव की फिरनी पर ट्रैक्टर-गाड़ी में म्यूजिक बजाने, गलियों में म्यूजिक बजाने पर, भ्रूण हत्या करने का पता चलने पर और दहेज के लिए तंग करने पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसको लेकर कमेटी का गठन भी किया गया। इस मौके पर सरपंच भतेरी, मास्टर. बलवान, फूल सिंह, सुनील पंच, सुभाष, जिले सिंह, धर्मपाल, भलेराम शर्मा, कृष्ण और बलवान पूनिया मौजूद रहे।
डीजे से होता विवाद
शादियों में बजने वाले डीजे पर विवाद होता है। इसके चलते गांवों में जहां भाईचारा खराब होता है, वहीं कई बार गोलियां तक चल जाती हैं। इससे लोगों की मौत भी हुई हैं। ऐसे में गांव की पंचायत ने इन सभी बातों से बचने के लिए तमाम बुराइयों पर रोक लगाने का फैसला लिया है। इससे कई और गांवों के लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
ये होंगे कमेटी सदस्य
ग्राम सभा में लिए गए फैसलों के बाद उन को लागू करने के लिए शिक्षाविद, प्रमुख लोगों की कमेटी गठित की गई। इसमें जयभगवान, इंद्र सिंह, पूर्व सरपंच बलराज, सुरेंद्र श्योकंद, जिले सिंह, रामफल, गंगा शर्मा, श्योजी जांगड़ा, मास्टर ज्ञानी, राजपाल, चंद्रभान फौजी, कुलबीर नंबरदार, जिला, प्रकाश, सुरेश, रामकुमार और हवा को शामिल किया गया।
गांव में फैल रही बुराई
गांव के समाज में बहुत बुराइयां आ गई हैं। जिससे भाईचारा खराब हो रहा है। ऐसे में गांव के लोगों ने इन बुराइयों के खिलाफ यह मुहिम शुरू की है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।
भतेरी देवी, सरपंच, उचाना खुर्द