{"_id":"630a32dda532f91a2a3bda73","slug":"310-students-got-admission-second-merit-list-will-be-held-on-september-2-jind-news-rtk6562832154","type":"story","status":"publish","title_hn":"310 विद्यार्थियों ने कराया दाखिला, दो सितंबर को लगेगी दूसरी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
310 विद्यार्थियों ने कराया दाखिला, दो सितंबर को लगेगी दूसरी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आए विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेसंी
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों का फीस जमा करवाने का अंतिम दिन था। जिसके चलते आईटीआई में शनिवार को फीस जमा करवाने वालों की भीड़ लगी रही। अब दो सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
शनिवार को राजकीय आईटीआई में 310 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है, जबकि 340 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच पूरी की गई है। 43 बच्चों के आवेदन रद्द हुए हैं। यह विद्यार्थी 29 से 31 अगस्त तक अपने आवेदन में त्रुटि को ठीक कर सकते हैं। जिसके बाद इनको दोबारा से दाखिला दिया जाएगा।
यह रहेगा दूसरी मेरिट लिस्ट का शेड्यूल
प्रथम मेरिट लिस्ट में दाखिले के बाद अब दो सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, तीन सितंबर को दस्तावेजों की जांच होगी और दो से पांच सितंबर तक फीस जमा करवाई जाएगी। इसके बाद सात सितंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन
310 विद्यार्थियों का हुआ प्रथम मेरिट लिस्ट में दाखिला
प्रथम मेरिट लिस्ट में 310 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है। अब दो सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इससे पहले अगर कोई विद्यार्थी अपनी ट्रेड में बदलाव करना चाहता है तो सोमवार को पोर्टल खोला जाएगा। इसमें विद्यार्थी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं।
-अनिल गोयल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान