फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   31 year old groom stops marriage of 12 and a half year old bride

Jind News: 31 का दूल्हा, साढ़े 12 साल की दुल्हन की रुकवाई शादी

Mon, 02 Dec 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
31 year old groom stops marriage of 12 and a half year old bride
जींद। बराह खुर्द गांव में बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की टीम ने रविवार को साढ़े 12 साल की लड़की को बालिका वधू बनने से बचा लिया। परिजनों को लड़की के बालिग होने तक शादी न करने की चेतावनी देते हुए बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी गई। इस पर परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब वह बेटी के बालिग होने पर ही शादी करेंगे।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि गांव बराह खुर्द में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है। बरात करनाल जिले से आई हुई है। इस पर कार्रवाई करते हुए सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, महिला सिपाही आरती, नीलम, सिपाही सुरेंद्र, प्रवीन के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो टालमटोल करते हुए शादी न होने की बात कही, लेकिन जब मौके पर अन्य मौजिज व्यक्तियों को बुलाया गया तो लगभग दो घंटे के बाद जो सबूत दिखाए गए उसमें लड़की की उम्र साढ़े 12 वर्ष पाई गई। शादी करने के लिए आया दूल्हा साढ़े 31 वर्ष का मिला। दूल्हे और दुल्हन की उम्र में करीब 19 वर्ष का अंतर मिला।
विज्ञापन

ऐसा करने के बारे में पूछने पर परिजनों ने कहा कि लड़की के माता-पिता अनपढ़ हैं। लड़की की मां बीमार रहती है और उसे किसी कानून की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए वह गलती से ऐसा कर रहे थे। इस पर सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान ने उनको समझाया कि आपकी लड़की नाबालिग है, इसलिए शादी न करें। इस पर परिवार सहमत हो गया और शादी को स्थगित कर दिया गया। परिवार ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित में बयान दिया कि वह कानून का पालन करेंगे और लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed