फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   31 thousand rupees withdrawn from woman's account by changing debit card

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 31 हजार रुपये

Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
31 thousand rupees withdrawn from woman's account by changing debit card
सफीदों। पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम बूथ में एक महिला का डेबिट कार्ड बदल कर उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 31 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव निम्नाबाद निवासी सीमा ने बताया कि वह शुक्रवार को पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी। उससे पैसे नहीं निकले। वहां पर खड़े एक व्यक्ति ने उसकी सहायता करने के नाम पर उसका डेबिट कार्ड ले लिया और बदले में उसे दूसरा कार्ड देकर कहा कि उसके पैसे नहीं निकले। कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल फोन पर उसके खाते से 31 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। जब उसने अपना डेबिट कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ मिला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed