{"_id":"6622e3a875658bab580bc8f4","slug":"31-acres-of-wheat-crop-got-burnt-due-to-fire-farming-was-done-by-taking-land-on-contract-for-rs-65-thousand-per-acre-jind-news-c-199-1-sroh1007-115938-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आग लगने से 31 एकड़ में गेहूं की फसल जली, 65 हजार प्रति एकड़ ठेके पर जमीन लेकर की थी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आग लगने से 31 एकड़ में गेहूं की फसल जली, 65 हजार प्रति एकड़ ठेके पर जमीन लेकर की थी खेती
Sat, 20 Apr 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी10 : खेतों में आग लगने के बाद सुबह दिखाई दे रही राख। संवाद
नरवाना/जींद। उझाना गांव में वीरवार रात में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक इसका पता चला पांच किसानों की 31 एकड़ में गेहूं की फसल जल गई। आग लगने से दो किसानों के 10 एकड़ में फाने भी जल गए। आग की चपेट में आने से पिकअप गाड़ी भी जल गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
वीरवार रात को लगभग साढ़े 11 बजे उझाना गांव के लोगों को सूचना मिली कि उनके खेतों में आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह दूर तक देखी जा सकती थीं। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलने के बाद नरवाना से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। वहीं एक पिकअप गाड़ी में काफी ग्रामीण भी खेतों में पहुंचे। इस आग की चपेट में पिकअप गाड़ी भी आ गई। इससे उसके टायर जल गए। काफी प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसमें पांच किसानों की 31 एकड़ में गेहूं और दो किसानों के 10 एकड़ के फाने जल गए। इस आग में गांव उझाना निवासी धर्मवीर की 7 एकड़, रामदिया की 5 एकड़, रघुबीर की 3 एकड़, जयभगवान की 8 एकड़, महेंद्र की 6 एकड़ तथा भीरा की 2 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा कृष्ण के 6 एकड़ के फाने तथा पालाराम के भी 4 एकड़ के फाने जल गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के साथ खेत की जुताई कर दी, ताकि आग दूर तक न पहुंच पाए। किसानों ने सरकार से तुरंत मुआवजे की मांग की है। किसानों ने कहा कि उन्होंने यह जमीन 65 हजार रुपये प्रति एकड़ ठेके पर लेकर गेहूं की फसल उगाई थी। आग लगने के कारण उनको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनके सभी सपने जलकर खाक हो गए। सरकार को तुरंत उनकी मदद करनी चाहिए।