{"_id":"66a55480378046ac4504c644","slug":"30-thousand-rupees-stolen-out-of-80-thousand-hidden-in-the-house-jind-news-c-199-1-jnd1001-120633-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर में छुपाकर रखे 80 हजार में से 30 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर में छुपाकर रखे 80 हजार में से 30 हजार रुपये चोरी
Sun, 28 Jul 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
सफीदाें। वार्ड नंबर आठ में घर से 30 हजार रुपये चोरी होने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर 8 निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराये पर रहती है। 24 जुलाई को उनके पति सुनील काम पर गए हुए थे। वह बच्चों को स्कूल छोड़कर बैंक चली गई। कमरे की चाॅबी सीढ़ियों के नीचे रह गई थी। उसने घर में कुकर में 80 हजार रुपये रखे थे और 25 हजार रुपये बैंक से निकालकर लाई थी। जब वह पति के साथ घर आई तो चाबी नहीं मिली। उन्होंने ताला तोड़ कर देखा तो कुकर में 50 हजार रुपये ही मिले। पूजा ने बताया कि किसी ने 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने पूजा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद