{"_id":"5fe77ab98ebc3ecd691aa66f","slug":"30-thousand-rupees-robbed-by-showing-pistol-from-vegetable-seller-jind-news-rtk588160748","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता से पिस्तौल दिखाकर लूटे 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता से पिस्तौल दिखाकर लूटे 30 हजार रुपये
विज्ञापन
जींद। नरवाना की नई सब्जी मंडी के पास शनिवार सुबह कार सवार तीन युवकों ने सब्जी विक्रेता से पिस्तौल दिखाकर 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर लुटेरो को पकड़ने की कोशिश की।
फतेहाबाद जिले के शेखपुरा निवासी हरिकेश शनिवार सुबह पिकअप गाड़ी में सब्जी लादकर नरवाना नई सब्जी मंडी में बेचने के लिए आया था। मंडी से लौटते समय कार सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया और गोशाला रोड पर सुनसान जगह पर पिकअप के आगे कार को खड़ा कर दिया। इसके बाद पिस्तौल के बल पर उससे 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ननद के साथ खरीदारी करने आई महिला का पर्स झपटा
उधर, शहर के बाजार में शुक्रवार को अपनी ननद के साथ खरीदारी करने आई महिला के हाथ से एक युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि पर्स में दो मोबाइल फोन और 22 हजार रुपये थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर लिया है। नारनौंद के गांव राखी शाहपुर निवासी गरिमा ने शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर को वह अपनी ननद किरण के साथ जींद शहर में तांगा चौक के पास खरीदारी कर रही थी। इस दौरान एक युवक उसका पर्स छीनकर भाग गया। इसके बाद उसने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी कहीं गायब हो गया। उन्होंने बताया कि उसके पर्स में 22 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन भी थे। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।