{"_id":"602810a68ebc3ee95457b3b1","slug":"30-thousand-by-giving-the-greed-to-double-the-rupees-jind-news-rtk5952523116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में रुपये दोगुना करने का लालच देकर ऐंठे 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में रुपये दोगुना करने का लालच देकर ऐंठे 30 हजार रुपये
विज्ञापन
जींद। नरवाना रोड पर जन कल्याण समिति के नाम पर कार्यालय बनाकर लोगों को सात दिन में रुपये दोगुना करने का लालच देकर राशि हड़पने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में खेड़ा बख्ता निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कुछ समय पहले वह शहर में टैक्सी चलाने का काम करता था। इस दौरान उसकी पाथरी निवासी इंद्र स्वामी से जान पहचान हुई। उसने बताया कि नरवाना रोड पर जन कल्याण समिति का कार्यालय है। वह समिति में कैशियर के पद पर कार्यरत है। वहां पर जरूरतमंद लोगों का फैमिली डिस्काउंट कार्ड बनाते हैं। इसके लिए 15 हजार रुपये लिए जाते हैं और बदले में रसीद देते हैं। अस्पतालों में इलाज कराने पर 10 प्रतिशत तक छूट दिलाई जाती है। जब वह जनकल्याण ट्रस्ट के कार्यालय में पहुंचा तो वहां पर इंद्र ने उसे भिड़ताना निवासी रामफल ने उसे रुपये दोगुने करने का लालच दिया। तीन फरवरी को इंद्र स्वामी, रामफल, मिलकपुर निवासी ईश्वर सिह, शिव कॉलोनी निवासी रामकुमार, हैबतपुर निवासी कविता, लोको कॉलोनी निवासी फ कीर चंद ने उसको 15 हजार रुपये की रसीद कटवाने पर एक सप्ताह में रुपये दोगुना देने का झांसा दिया। इस पर उन्होंने दो रसीद 15-15 हजार रुपये की कटाई। एक सप्ताह बाद जब वह कार्यालय पहुंचा तो उससे रुपये मांगे। इसके बाद उन्होंने दो दिन बाद आने को कहा। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर रुपये न देने की बात कही। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।