{"_id":"60f1db808ebc3e1cc124ac96","slug":"30-percent-students-reached-school-with-written-permission-from-parents-jind-news-rtk6180140165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों से लिखित अनुमति लेकर 30 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों से लिखित अनुमति लेकर 30 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। लगभग तीन महीने बाद शुक्रवार को 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल शुरू हुए। पहले दिन लगभग 30 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक रहा। वहीं सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी।
अभिभावकों से लिखित अनुमति के बाद ही विद्यार्थियों को स्कूल प्रांगण में प्रवेश दिया गया। कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से स्कूल में प्रवेश करने से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। विद्यार्थी भी मास्क पहनकर स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन द्वारा भी विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी के साथ बैठाया गया। तीन महीने के बाद स्कूल खुलने पर विद्यार्थी व स्कूल प्रबंधन खुश नजर आए।
वहीं जो विद्यार्थी घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने कोविड-19 नियमों का पालन करने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए थे। ऐसे में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला उप शिक्षा अधिकारी सुनीता शर्मा ने डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम देखकर अधिकारी संतुष्ट नजर आए। ऐसे में आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो सकता है, जिससे स्कूलों में फिर से विद्यार्थी सुचारु रूप से पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
जींद ब्लॉक में 2526 विद्यार्थी रहे हाजिर
जींद ब्लॉक में 9वीं से 12वीं कक्षा के 8423 विद्यार्थियों में से 2526 विद्यार्थी शुक्रवार को हाजिर रहे। 9वीं कक्षा में 2355 विद्यार्थियों में से 703 विद्यार्थी हाजिर रहे। इसी प्रकार दसवीं कक्षा में 2399 विद्यार्थियों में से 741 विद्यार्थी, 11वीं कक्षा में 1838 में से 525 और 12वीं कक्षा में 1931 में से 557 विद्यार्थी हाजिर रहे।
ऑनलाइन पढ़ाई भी रहेगी जारी
लगभग तीन महीने बाद शुक्रवार को 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल फिर से शुरू हुए हैं। पहले दिन लगभग 30 प्रतिशत विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे हैं। आगे आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा संक्रमण को देखते हुए जो विद्यार्थी घर पर रहकर पढ़ाई करने के इच्छुक हैं, उन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूलों द्वारा पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जो स्कूल नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- मदन सिंह चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।