{"_id":"677d6ed24f64e0c5130ce1ad","slug":"3-members-of-bike-thief-gang-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-128099-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्य काबू
विज्ञापन
07जेएनडी24-पुलिस गिरफ्त में बाइक चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। शहर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। उनके कब्जे से नौ चोरीशुदा बाइक बरामद की है।
आरोपियों की पहचान हिसार जिले के गांव पेटवाड़ निवासी आरोपी गौरव उर्फ कालू, हिसार जिला के गांव साहिल और फरीदपुर निवासी मोहित के तौर पर हुई है। पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है।
दो जनवरी को रामलीला ग्राउंड निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बाइक दो जनवरी शाम को उसके घर के बाहर खड़ी थी, जब वह घर से बाहर आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार जिला के गांव पेटवाड़ निवासी गौरव उर्फ कालू को काबू किया था।
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो हिसार जिले के गांव साहिल और फरीदपुर निवासी मोहित का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दस बाइक चोरी करने की वारदात कबूल ली है। इनमें से नौ बाइकों को बरामद भी कर लिया है। वहीं, एक बाइक हिसार पुलिस ने बरामद कर ली थी। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है।