फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3 brick kilns re sealed for violation of ngt rules

एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने पर तीन ईंट भट्ठे दोबारा सील

Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
3  brick kilns re sealed for violation of ngt rules
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर चल रहे तीन भट्ठे पकड़े हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले भट्ठा चालकों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों की अवहेलना करने वाले तीनों ईंट भट्ठों को कुछ दिन पहले ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सील किया था। भट्ठा मालिकों ने सील तोड़कर फिर से अपनी मर्जी से भट्ठो पर काम शुरू किया था।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए एनजीटी द्वारा प्रदेश में भट्ठों, खनन व निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है। भट्ठा मालिकों को 18 दिसंबर तक भट्ठे को बंद करने के निर्देश दिए हैं। एनजीटी के नियमों का पालन करने के लिए जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें फील्ड में जाकर भट्ठों को बंद करवाने का काम कर रही हैं। इसी कड़ी के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व डीएफएससी की टीम द्वारा पिछले सप्ताह जिले के कई भट्ठों को सील किया गया था। इनमें से कुछ भट्ठा मालिकों द्वारा फिर से काम शुरू किया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व डीएफएससी की टीम ने शुक्रवार रात कई भट्ठों पर छापेमारी कर झील व उझाना गांव में नियमों की अवहेलना करते हुए तीन भट्ठे पकड़े हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले भट्ठा मालिकों पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 154 भट्ठे
जिले मेें कुल 154 ईंट भट्ठे हैं। इनमें से 50 भट्ठे ऐसे हैं, जो इस सीजन में चलाए नहीं गए। इसके अलावा 100 से ज्यादा भट्ठे संचालकों ने अपने भट्ठे चलाए हुए थे। इन सभी भट्ठा संचालकों को एनजीटी के आदेशों के तहत 18 दिसंबर तक नहीं चलाने के आदेश दिए हैं। इनमें से छह भट्ठों को आदेशों की अवहेलना करने पर सील किया गया था। इनमें से तीन भट्ठा संचालकों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा लगाई गई संयुक्त सील को तोड़कर भट्ठा को चलाया था। एनजीटी द्वारा लगाई गई सैटेलाइट की पकड़ में तीन ईंट भट्ठे आने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एनजीटी के एसडीओ ने मुख्यालय को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैटेलाइट से रखी जा रही है नजर
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सैटेलाइट के माध्यम से भट्ठों पर नजर रखी जा रही है। एनजीटी के आदेशों की पालना के लिए विभाग द्वारा दिन-रात मॉनीटरिंग की जा रही है। जिन भट्ठा मालिकों द्वारा नियमों की अवहेलना की गई है उनके खिलाफ विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को नियमों की अवहेलना करने वाले भट्ठा मालिकों को नोटिस थमा दिए जाएंगे।

ओमबीर सिंह एसडीओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
सील तोड़कर चलाए जा रहे थे भट्ठे
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पिछले सप्ताह एनजीटी के नियमों की अवहेलना करने पर तीन भट्ठों को सील किया गया था, लेकिन उक्त भट्ठा मालिकों द्वारा सील तोड़कर भट्ठों पर काम शुरू किया गया था। नियमों की अवहेलना करने में झील गांव स्थित जय दुर्गा व जय मां दुर्गा तथा उझाना गांव स्थित जय बाबा खाक नाथ हैं। तीनों भट्ठा मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सतीश सेतिया, एफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed