{"_id":"21cbdc72b638648410cdc055b095fa71","slug":"3-bike-loot-in-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में तीन बाइक और सवा दो लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में तीन बाइक और सवा दो लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लुटेरा गिरोह सक्रिय होने से लोगों में जहां डर का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस गहरी नींद में सो रही है। बदमाशों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए 24 घंटे में तीन बाइक सहित दो लाख पच्चीस हजार रुपये लूट लिया। लेकिन पुलिस किसी भी वारदात को सुलझाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
तीनों वारदातों को हथियारबंद युवकों ने अंजाम दिया। हालांकि उधर पुलिस अपना ही राग अलाप रही है कि लुटेरों की तलाश जारी है और जल्दी ही गिरफ्त में होंगे। जबकि लुटेरे बेधड़क राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं। रविवार देर रात जहां लुटेरों ने पिस्तौल के बाल पर एक बाइक लूट ली वहीं सोमवार को भी एक बाइक सहित दो लाख पच्चीस हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इसमें एक घटना में लुटेरों ने बाइक के टायर में गोली मारकर लूट की। सफीदों थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हाट रोड लिंक मार्ग पर गांव रामनगर निवासी नीरज से पिस्तौल के बल पर बाइक, मोबाइल लूट था। वहीं शाम होते-होते पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव मालसरीखेड़ा निवासी हरबीर से कार सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर बाइक और मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
पुलिस जहां उस वारदात को सुलझाने में लगी रही वहीं सोमवार शाम होते ही बेखौफ लुटेरों ने फिर अपना रंग दिखा दिया। लुटेरों ने गांव खरकरामजी के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर गांव आसन निवासी सुमित से दो लाख रुपये की नकदी तथा बाइक छीन लिया।
गांव आसन निवासी सुमित सोमवार शाम को किसी को पेमेंट करने के लिए बाइक पर सवार होकर जींद आ रहा था। जब वह गांव खरकरामजी के निकट पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर दो लाख रुपये नकदी तथा बाइक छीन ली। सुमित के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
बाइक सवार पर फायरिंग कर 25 हजार लूटे
गांव रिटौली के निकट नाकाबपोश दो लुटेरों ने बाइक सवार पर फायरिंग कर 25 हजार रुपये की नकदी लूट ली। हालांकि गोली बाइक के टायर में जा लगी।
घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभार कमलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र की नाकाबंदी करके लुटेरे युवकों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। गांव मुआना निवासी संदीप सोमवार देर शाम बाइक से गांव जा रहा था।
जब वह गांव रिटौली के निकट पहुंचा तो बाइक सवार दो नाकाबपोश युवकों ने उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया, लेकिन संदीप ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दिया। नाकाबपोश युवकों ने उसका पीछा किया और गोली दाग दी। निशाना चूक जाने के चलते गोली बाइक के पिछले टायर में लगी और बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया।
इस दौरान पीछा कर रहे लुटेरे युवक मौके पर पहुंच गए और उस पर पिस्तौल तान दी और 25 हजार रुपये की नकदी तथा मोबाइल छीन लिया। संदीप ने राहगीरों के मोबाइल की सहायता से इसकी सूचना पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी।
हाट में बाइक लूटी
बाइक लूटने की घटना की शुरुआत रविवार दोपहर को गांव हाट के लिंक मार्ग से हुई। इसमें गांव रामनगर निवासी नीरज के साथ चार युवकों ने मारपीट करके बाइक तथा मोबाइल छीन लिया था। नीरज बाइक पर सवार होकर सफीदों से गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में दिन दहाड़े बाइक पर सवार चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट करके बाइक तथा मोबाइल छीन लिया। लेकिन पुलिस बाइक लूटने वाले आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई।
भंभेवा के पास पिस्तौल दिखा लूट
गांव भंभेवा के राजवाह पुल के रविवार शाम को कार सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक से बाइक छीन ली। गांव मालसरीखेड़ा निवासी हरबीर ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने खेतों में कीटनाशक का छिड़काव किया था।
उसके बाद वह बाइक से गांव भंभेवा से नींबू लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसका भतीजा नवीन भी साथ था। जब वह गांव भंभेवा के निकट राजवाह पुल के पास पहुंचा तो पहले से खड़े कार सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर पिस्तौल तान दी और धमकी देकर उसकी बाइक तथा मोबाइल छीन लिया। एक युवक बाइक को लेकर फरार हो गया।
घटनाओं को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।
सुरेश कुमार, डीएसपी
बाइक छीनने की वारदात
1. तीन सितंबर को गांव फरैण कलां के निकट बाइक छीनी
2. छह सितंबर को नरवाना रेलवे फाटक के निकट बाइक तथा 1600 रुपये की नकदी छीनी
3. 14 सितंबर को हाट लिंक मार्ग पर तीन युवकों ने मारपीट करके बाइक व मोबाइल छीना।
4. 14 सितंबर को गांव भंभेवा के निकट इंडिको कार सवारों ने पिस्तौल के बल पर बाइक तथा मोबाइल छीना।
5. 15 सितंबर को गांव खरकरामजी के निकट बाइक सवारों ने पिस्तौल के बल पर दो लाख की नकदी, बाइक छीना।