{"_id":"6785594fec30ef5a65086747","slug":"29803-04-shrimata-vaishno-devi-running-between-delhi-bathinda-will-remain-cancelled-jind-news-c-199-1-sroh1006-128361-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिल्ली-बठिंडा के बीच चलने वाली 29803-04 श्रीमाता वैष्णो देवी रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिल्ली-बठिंडा के बीच चलने वाली 29803-04 श्रीमाता वैष्णो देवी रहेगी रद्द
विज्ञापन
जींद। जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर 15 जनवरी से मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इससे दिल्ली-बठिंडा मार्ग पर चलने वाली 19803-04 श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके कारण माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि जींद से माता वैष्णो देवी जाने वाली एकमात्र यह ट्रेन है। यह कार्य दो चरणों में होगा और छह मार्च तक चलेगा। यह कार्य 15 जनवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 21 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगा। इसके कारण 19803 कोटा श्रीवैष्णो देवी कटरा 18, 25 जनवरी, एक, आठ, 15 और 22 फरवरी और इसके अलावा एक मार्च को रद्द रहेंगी। वहीं, 19803 कोटा एक्सप्रेस 19, 26 जनवरी, दो, नौ, 16, 23 फरवरी और दो मार्च को रद्द रखा जाएगा। 19804 कोटा एक्सप्रेस माता वैष्णो देवी से चलकर 10 बजकर 42 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची और फिर तीन मिनट अंतराल के बाद रोहतक की तरफ से रवाना हो जाती है।
बॉक्स
शकूरबस्ती स्टेशन पर चल रहा नॉन-इंटरलोकिंग का कार्य
16 जनवरी तक शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलोकिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य दो चरणों में किया जाना था जो पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है जबकि दूसरे चरण का कार्य 16 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर कांटे और सिग्नल लगाने का कार्य चल रहा है। शकूरबस्ती के नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के चलते 22480-79 शरबत दा भला, 04424 जींद-दिल्ली, 04456 जींद-दिल्ली, 04988 जींद से दिल्ली, 04453 नई दिल्ली से जींद, 04981 दिल्ली से जींद, 54035 दिल्ली से जाखल, 54036 जाखल से दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सात से 16 जनवरी तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा 04454 जींद से नई दिल्ली, 04425 दिल्ली से नरवाना और 04457 दिल्ली से जींद पैसेंजर ट्रेन को 14 से 16 जनवरी तक रद्द रखा जाएगा। 12481-82 श्रीगंगानगर-दिल्ली सुपरफास्ट को पांच से 16 जनवरी तक दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। ये ट्रेन रोहतक स्टेशन से ही वापस लौटेंगी।
वर्जन
जम्मू स्टेशन पुनर्विकास से होने वाली प्रभावित ट्रेनों को लेकर उनके पास कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। जैसे ही कोई नोटिफिकेशन आएगा। उसके बाद अवगत करवा दिया जाएगा। फिलहाल शकूरबस्ती स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द चल रही हैं।
विज्ञापन
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद