फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   29 health workers banging on the offices

तीन साल काम कर चुके 29 स्वास्थ्य कर्मचारी ज्वाइनिंग के लिए खा रहे धक्के

Tue, 14 Jun 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
29 health workers banging on the offices
जींद। नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स के माध्यम से लगे 29 स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी ज्वाइनिंग के लिए कभी अस्पताल के तो कभी डीसी ऑफिस के धक्के खा रहे हैं। इन कर्मचारियों को अप्रैल 2021 में हटा दिया गया था। हटाए गए कर्मचारियों ने कहा कि यदि 16 जून तक उनकी समस्या का समाधान हुआ तो ठीक, नहीं तो वह लोग नागरिक अस्पताल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

दलेल सिंह, लाभ सिंह, सुमित, नसीब, विक्रम ने कहा कि वह नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स के तहत कार्यरत थे। उन्होंने नागरिक अस्पताल में 2018 से2021 तक वार्ड हेल्पर, कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्य किया है। इसके बाद आउटसोर्स एजेंसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया। उन्हें स्वास्थ्य अधिकारी बार-बार नौकरी पर रखने के लिए आश्वासन देते हैं। सिविल सर्जन से भी वह कई बार मिल चुके हैं, हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। इसके अलावा वह जिला प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। पूर्व कर्मचारियों ने कहा कि यदि 16 जून तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह नागरिक अस्पताल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

वर्जन
यह कर्मचारी कब और क्यों हटाए गए। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह मामला उनके कार्यभार संभालने से पहले का है। अब जो कर्मचारी कार्यरत हैं, वह हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत कार्यरत हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
फोटो कैप्शन
13जेएनडी01 : नागरिक अस्पताल में अपनी ज्वाइनिंग की मांग लेकर पहुंचे हटाए गए कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed