फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2839 farmers sought compensation for crops damaged due to hailstorm

Jind News: ओलावृष्टि से खराब फसलों का 2839 किसानों ने मांगा मुआवजा

Wed, 22 Mar 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
2839 farmers sought compensation for crops damaged due to hailstorm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर दूसरे दिन भी कृषि उप निदेशक कार्यालय में किसानों की भीड़ जुटी रही। बुधवार को जिले के 1800 किसान खराब हुई फसल की शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन रिलायंस कंपनी ने सरसों की फसल की शिकायत नहीं ली। क्योंकि सरसों की फसल के बीमे को लेकर पांच मार्च तक कागजात जमा करवाने थे, लेकिन किसानों ने कागजात जमा नहीं करवाए। वहीं मंगलवार को 1039 किसानों ने शिकायत दी थी। दो दिनों में 2839 से ज्यादा शिकायतें पहुंच गई हैं।
बुधवार को शिकायत देने का अंतिम दिन था। सोमवार को जींद, जुलाना, अलेवा सहित जिले में कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ हुई वर्षा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल जमीन में बिछ गई है, जिससे गेहूं उत्पादन प्रभावित होगा। जिले में करीब 2.15 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया हुआ है, उन्हें कृषि विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज करवानी थी। वहीं जिन किसानों ने फसल का बीमा नहीं कराया हुआ है, उन्हें क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान के 72 घंटे के अंदर आनलाइन शिकायत दर्ज करवानी है।
विज्ञापन

दो एकड़ भूमि है। उन्होंने दोनों एकड़ में गेहूं की बिजाई की हुई थी, लेकिन हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से पूरी की पूरी गेहूं की फसल तबाह हो गई। उनकी सारी उम्मीद खत्म हो गई। अब बीमा लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।-चांदीराम, बीबीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


दस एकड़ में गेहूं की फसल बोई थी। खर्चा उठाकर गेहूं की फसल को तैयार किया था लेकिन ओलावृष्टि ने उनके सपने को चकनाचूर कर दिए। अब फसलों की बीमा राशि से ही गुजारा करना पड़ेगा। -सतपाल, बीबीपुर


दो दिन में 2700 से ज्यादा किसानों की शिकायत आई हैं। बीमा कंपनी द्वारा सर्वे किया जाएगा। उसके बाद नुकसान के आधार पर मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।-डॉ. सुरेंद्र मलिक, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed