फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2800 vacant out of 8800 seats in 17 colleges

17 कॉलेजों में 8800 सीटों में से 2800 खाली

Tue, 06 Sep 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
2800 vacant out of 8800 seats in 17 colleges
जिलेभर के 17 कॉलेजों में 8800 सीटों में से 2800 सीटें दो मेरिट व तीन फिजिकल काउंसलिंग के बाद भी यूजी कोर्स के विभिन्न संकायों में खाली बची हुई हैं। अभी तक इन सीटों पर दोबारा से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। इसमें से अधिकतर प्राइवेट कॉलेजों में लगभग 1800 सीट तो सरकारी कॉलेजों में एक हजार सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में 12वीं कक्षा से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई से लगभग साढ़े 18 हजार विद्यार्थी पास हुए थे। जुलाई माह के अंत में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कालेजों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किया गया था। शुरूआत में विभिन्न संकायों में निर्धारित सीटों पर कई गुना आवेदन आए थे। जब दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी तो ऐसा लग रहा था कि विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए कालेजों में सीट कम पड़ेंगी, लेकिन अब तक हुई दो मेरिट लिस्ट व तीन फिजिकल काउंसिलिंग के बाद जिलेभर के विभिन्न कालेजों में लगभग 2800 से ज्यादा सीट खाली पड़ी हैं। इसमें बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल व बीकॉम संकाय शामिल हैं। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज व राजकीय महिला कालेज में भी सीट खाली बची हुई हैं। राजकीय पीजी कालेज में बीए संकाय में छह, बीए इंग्लिश व ज्योग्राफी आनर्स में एक, बीएससी नान मेडिकल संकाय में 110, बीएससी मेडिकल संकाय में 55 व बीकॉम संकाय में 22 सीट खाली बची हुई हैं। वहीं राजकीय महिला कालेज में बीकाम संकाय में 33 व बीएससी नान मेडिकल संकाय में 23 सीट खाली बची हुई हैं। सफीदों के राजकीय कॉलेज में बीए संकाय में दो, बीकाम संकाय में 115, बीएससी नान मेडिकल संकाय में 55, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 11, बीएससी मेडिकल संकाय में 19 व बीए इंग्लिश आनर्स संकाय में 21 खाली बची हुई हैं। इसके अलावा भी जिले भर के प्राइवेट व सरकारी कॉलेजों में सीटे रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए सभी कॉलेजों में उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार दो मेरिट लिस्ट व तीन फिजिकल काउंसिलिंग हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी सीटें खाली बची हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से नहीं आई गाइडलाइन
कॉलेजों में विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए दो मेरिट लिस्ट व तीन फिजिकल काउंसिलिंग हो चुकी हैं। इसके बाद भी कालेज में कुछ सीट खाली बची हुई हैं। अगर खाली सीटों पर ज्यादा विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए रुचि दिखाते हैं तो इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग से निर्देश मांगे जाएंगे। अभी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा फिजिकल काउंसिलिंग या आगामी दाखिला प्रक्रिया के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं। अगर विभाग की ओर से कोई निर्देश मिलते हैं तो उस हिसाब से दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों के दाखिले सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुष्पलता, प्राचार्य, राजकीय महिला कालेज, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed