फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   28 government sports nurseries allotted in the district, private nurseries will take time

Jind News: जिले में 28 सरकारी खेल नर्सरियां हुई अलॉट, निजी नर्सरियों में लगेगा समय

Mon, 31 Mar 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
28 government sports nurseries allotted in the district, private nurseries will take time
31जेएनडी06-सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम का फोटो। संवाद
जींद। खेल विभाग की ओर से 28 सरकारी खेल नर्सरियां अलॉट की गई हैं, जिसमें एक अप्रैल से खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा निजी खेल नर्सरियों के संचालकों से 31 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। इच्छुक निजी खेल नर्सरियों के संचालकों की ओर से लगभग 250 आवेदन ऑनलाइन जमा करवाए गए हैं। निजी खेल नर्सरियों की जांच के बाद ही अलॉट हो पाएंगी।
विज्ञापन

इसमें 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों की रेटिंग और खिलाड़ियों का डाटा अपडेशन कार्य किया जाता है। इसके आधार पर हर साल जिले में खेल नर्सरियां अलॉट होती हैं। खेल नर्सरी खोलने के इच्छुक व्यक्तियों से विभाग ने पहले 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसकी तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया था। विभाग की ओर से खिलाड़ियों की शारीरिक जांच के लिए ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा। इसमें पास होने वाले खिलाड़ियों को ही दाखिला दिया जाएगा। एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पिछले साल जिले में 82 खेल नर्सरियां अलॉट हुई थी।
विज्ञापन

बॉक्स
यह सरकारी खेल नर्सरियां हुई अलॉट
सरकारी खेल नर्सरी का नाम-खेल
1. राजीव गांधी खेल परिसर नंदगढ़-वेट लिफ्टिंग
2. नवदीप स्टेडियम नरवाना-एथलेटिक्स
3. नंदगढ़-बॉस्केटबॉल
4. नवदीप स्टेडियम नरवाना-हॉकी
5. राजीव गांधी खेल परिसर करसिंधु-वालीबॉल
6. अर्जुन स्टेडियम जींद-कुश्ती
7. अर्जुन स्टेडियम जींद-कबड्डी
8. अर्जुन स्टेडियम जींद-फुटबॉल
9. अर्जुन स्टेडियम जींद-वुशू
10. राजीव गांधी खेल परिसर खरकभूरा-हॉकी
11. राजीव गांधी खेल परिसर करसिंधु-हैंडबॉल
12. हथवाला स्टेडियम हथवाला-टेबल टेनिस
13. एकलव्य स्टेडियम जींद-फुटबॉल
14. जुलाना स्टेडियम जुलाना-कुश्ती
15. जुलाना स्टेडियम जुलाना-एथलेटिक्स
16. राजीव गांधी खेल परिसर खरकभूरा- कबड्डी
17. नवदीप स्टेडियम नरवाना-कुश्ती
18. हथवाला स्टेडियम हथवाला-खोखो
19. राजीव गांधी खेल परिसर गांगोली-एथलेटिक्स
20. अर्जुन स्टेडियम जींद-बास्केटबॉल
21. नवदीप स्टेडियम नरवाना-एथलेटिक्स
22. नवदीप स्टेडियम नरवाना-हैंडबॉल
23. दनौदा कलां-जुडो
24. सफीदों स्टेडियम-फुटबॉल
25. अर्जुन स्टेडियम जींद-हैंडबॉल
26. एकलव्य स्टेडियम जींद-कैनोइंग
27. लिजवाना स्टेडियम लिजवाना-कबड्डी
28. एकलव्य स्टेडियम जींद-जूडो
बॉक्स
सरकारी खेल नर्सरियां हुई अलॉट
जिले में सरकारी खेल नर्सरियां अलॉट हो चुकी हैं। इसमें खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। वहीं निजी खेल नर्सरियों अलॉट करने को लेकर प्रक्रिया चली हुई है। जांच के बाद नर्सरियां अलॉट होंगी। इसमें दस से 15 दिन का समय लग सकता है। खेल विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द निजी खेल नर्सरियां शुरू की जाए। इसके लिए उच्चाधिकारियों के साथ बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed