{"_id":"66281c8d90024208760333c4","slug":"2750-lakh-cheated-on-the-pretext-of-sending-them-to-new-zealand-on-work-visa-jind-news-c-199-1-sroh1007-116147-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 27.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 27.50 लाख ठगे
Wed, 24 Apr 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
जींद। वर्क वीजा पर दो युवकों को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर साढ़े 27 लाख रुपये ठगने पर चार लोगों के खिलाफ उचाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेढ़ामाजरा गांव निवासी गुरमीत ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विदेश जाने के लिए अपने दोस्त गांव पालवां निवासी अमरजीत से बात की तो उसने बताया कि पेहवा निवासी मनोज व उसके दोस्त लाडी व कर्ण ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं। तीनों से मिलने पर उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई तथा रोजगार के दोनों वीजा लगवाते हैं। चंडीगढ़ में उनका साथी गुरप्रीत कार्यालय चलाता है। पहले वीजा लगवाते हैं, बाद में रुपये लेते हैं। विश्वास होने पर उन्होंने अपने दस्तावेज आरोपियों को दे दिए गए। वीजा लगवाने के लिए 50 हजार रुपये आरोपियों ने उनसे लिए। उन्हें बताया कि न्यूजीलैंड का वीजा लग गया है और दिल्ली में उनका होटल बुक तथा एयर टिकट करवा दी गई है। 5 फरवरी को मनोज गांव पालवां आया और उससे 16 लाख रुपये तथा अमरजीत से 11 लाख रुपये ले गया। मनोज ने कहा कि 15 फरवरी को सुबह उनकी न्यूजीलैंड की फ्लाइट है। इस पर वह 13 फरवरी को दिल्ली होटल में पहुंच गए। 14 फरवरी को उनके पास मनोज की व्हाट्सअप कॉल आई और शाम तक होटल में पहुंचने की बात कही, लेकिन वह देर शाम तक उनके पास नहीं पहुंचा। जब उन्होंने मनोज के फोन पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ मिला। इसके बाद वह मनोज के कार्यालय पेहवा पहुंचा तो वहां पर लाडी तथा कर्ण मिले। जिन्होंने मनोज के बारे कोई जानकारी न होने की बात कही। उचाना थाना के जांच अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि गुरमीत की शिकायत पर मनोज, लाडी, कर्ण तथा गुरप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।