फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2700 HIV patients registered in the district, efforts to prevent it through awareness

Jind News: जिले में एचआईवी के 2700 मरीज रजिस्टर्ड, जागरूकता से रोकने का प्रयास

Sat, 17 May 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
2700 HIV patients registered in the district, efforts to prevent it through awareness
जींद। जिले में एचआईवी के 2700 मरीज रजिस्टर्ड हैं। इनमें नशे के लिए इंजेक्शन का प्रयोग करने वालों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा 55 बच्चों को भी एचआईवी है। यह दंपती में एचआईवी होने के कारण बच्चों में हुआ है। इसको रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले में एचआईवी के संक्रमण को रोका जा सके। इसके लिए स्कूल, कॉलेज व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं। जिले में सीरिंज के माध्यम से नशा करने वाले युवाओं में इसका प्रकोप ज्यादा हुआ है। जिले में एचआईवी से अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है। एचआईवी की नियमित रुप से दवाई का प्रयोग करने से मनुष्य लंबे समय तक ठीक रह सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा जो पीड़ित दवाई का सेवन करना बंद कर देता है। वह बीमारियों की चपेट में जल्दी आता है। एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण मृत्यु भी हो जाती है। एचआईवी से पीड़ितों की संख्या 25 से 45 आयुवर्ग में ज्यादा है। इसका प्रभाव कम करने के लिए दिन में एक गोली लेनी होती है। यह वायरस शरीर के इम्यून सिस्टम पर हमला करता है और सीडी 4 सेल्स को निशाना बनाता है, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए जरूरी हैं। एड्स का निदान तब किया जाता है, जब एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति की इम्यूनिटी गंभीर रूप से कमजोर हो जाती है। सही समय पर इलाज न किए जाने पर यह जीवन के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एड्स के लक्षण
एड्स के लक्षणों में बुखार, जोड़ों का दर्द, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, सूजी हुई ग्रंथियां, पसीना आना , शरीर पर लाल चकत्ते और थकान शामिल हैं। यह वायरस असुरक्षित यौन संबंध और एचआईवी संक्रमित खून से दूषित सुई या सीरिंज शेयर करने से फैलता है। यह बीमारी गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान एचआईवी संक्रमित मां से बच्चे में भी फैलता है।



जिले में एचआईवी को बढ़ने से रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शिक्षण संस्थाओं में करवाए जा रहे हैं। अब तक जिले में 2700 के लगभग एचआईवी से संक्रमित हैं। गर्भ में पल रहे बच्चे को नियमित रुप से दवाई का प्रयोग करने से एचआईवी से बचाया जा सकता है। प्रत्येक रोगी को दवाई का नियमित सेवन करना चाहिए।
--डॉ. जेके मान, एड्स व क्षय रोग जिला नोडल अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed