{"_id":"587136ce4f1c1bda07158369","slug":"27-mm-rain-dranch-jind-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 एमएम बारिश में भीगा जींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 एमएम बारिश में भीगा जींद
jind
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के गेट में भरा पानी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबे इंतजार और आधी सर्दी बीत जाने के बाद आखिरकार इंद्र देवता मेहरबान हो ही गए। शुक्रवार रात में जिले भर में बारिश शुरू हुई और शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक चली। हालांकि तेज बारिश रात को ही हुई। लेकिन आठ बजे के बाद भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे जहां किसानों को काफी राहत मिली है, वहीं बारिश शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जींद में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद पारा काफी गिरने की संभावना है। वहीं धुंध भी काफी परेशान करेगी। बारिश के कारण अगले कुछ दिन तक धुंध गहराने की संभावना है। वहीं शनिवार को जिला में जींद में सबसे अधिक 27 एमएम व सफीदों व जुलाना में महज पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले में दो लाख 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं व करीब 50 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है। सभी फसलों को बारिश की जबरदस्त जरूरत थी। अब तक गेहूं में किसान दो से तीन पानी लगा चुके हैं, लेकिन बारिश से फसल को बेहतर खुराक मिलती है।
शहर के लोगों के लिए आफत बनी बारिश
एक ओर जहां बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं, वहीं शहर के लोगों के लिए यह परेशानी लेकर आई। दरअसल शहर का सीवर सिस्टम पहले से ही खराब है। इसके चलते शहर के निचले हिस्सों भटनागर कॉलोनी, गुरुद्वारा कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, शिव कॉलोनी, गोहाना रोड, न्यू कृष्णा कॉलोनी, काठ मंडी, पटियाला चौक जैसे इलाकों में पानी भर गया। इसके अलावा शहर के पॉश क्षेत्रों अर्बन एस्टेट व हाउसिंग बोर्ड की गलियां भी तालाब का रूप ले गई। कई इलाकों में दोपहर बाद करीब चार बजे तक पानी की निकासी की जा सकी, लेकिन कई इलाकों में रात तक पानी की निकासी नहीं हुई। बारिश के कारण बस स्टैंड भी भर गया। इससे यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर से ही बस पकड़नी पड़ी। बस स्टैंड में यात्री नहीं पहुंच सके।
कहां कितनी बारिश
ब्लॉक बारिश एमएम
जींद 27
नरवाना 20
सफीदों 05
उचाना 22
पिल्लूखेड़ा 19
जुलाना 05
गिरा पारा, बढ़ेगी ठंड
पिछले कुछ दिन से हालांकि सर्दी बढ़ी है, लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी 20 डिग्री से अधिक चल रहा था। बारिश के बाद शुक्रवार को ही पारा गिर कर 18 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 11 डिग्री से गिरकर 10 डिग्री पर आया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व सोमवार को पांच डिग्री तक आ सकता है। वहीं मंगलवार को तापमान तीन डिग्री तक गिर जाएगा।
विज्ञापन
फसलों को होगा लाभ
इस समय बारिश और ठंड की जरूरत थी। बारिश के साथ ठंड बढ़ने से फसलों को नुकसान नहीं होगा। बारिश के चलते सभी फसलों की पैदावार बढ़ेगी। किसानों को पानी लगाने की दिक्कत भी नहीं होगी।
- डॉ. कमल सैनी, कृषि विकास अधिकारी।
पशुओं का रखें खयाल
बारिश के कारण तापमान भी गिरेगा। इससे पशुओं की खास संभाल रखनी चाहिए। बाडे़ में गर्मी बढ़ाने के लिए घास की टाटी बनानी चाहिए। इसके अलावा गर्म पदार्थ जैसे गुड़ नियमित रूप से दिया जा सकता है। दूध देने वाले पशुओं को खनीज मिश्रण भी दिया जाना चाहिए। छोटे बच्चों को बोरी से ढक कर रखना चाहिए। सुबह जल्द पशुओं को बाड़े से बाहर नहीं निकालें। पोल्ट्री फार्मों में हीटिंग सिस्टम लगाया जाना चाहिए।
- डॉ. राजू शर्मा, पशु चिकित्सक।
बुजुर्ग और बच्चों का खास खयाल
सर्दी के मौसम में सभी को सावधान रहना चाहिए। सीधे हवा के संपर्क में नहीं आएं। विशेषकर बुजुर्गों और नवजात बच्चों के लिए सर्दी का मौसम सही नहीं रहता। उन्हें गर्म कपड़े में रखें। बच्चे को दूध पिलाने वाली मां को भी सर्दी से बचना चाहिए।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन