{"_id":"6a319c449bd1ce10bc04d175","slug":"2538-applications-were-received-for-admission-in-pg-college-jind-news-c-199-1-sroh1009-155223-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए 2538 आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए 2538 आवेदन आए
विज्ञापन
15जेएनडी28: संत शिरोमणि श्री सैन भगत पीजी कॉलेज में दस्तावेजों की जांच करते हुए कर्मचारी। स्र
जींद। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। अभी तक संत शिरोमणि श्री सैन भगत पीजी कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने तक 2538 विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया। सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा बीए, बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों में देखने को मिली।
बीए की 600 सीटों के लिए 1336 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि बीसीए की 120 सीटों पर 359 और बीबीए की 40 सीटों पर 164 विद्यार्थियों ने दावेदारी पेश की है। बीकॉम और विज्ञान संकाय के कई पाठ्यक्रमों में भी सीटों से अधिक आवेदन पहुंचे हैं।
दूसरी ओर, राजकीय महिला कॉलेज में भी छात्राओं का रुझान उत्साहजनक रहा। यहां विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1424 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए पाठ्यक्रम सबसे अधिक पसंद किया गया, जहां 400 सीटों के लिए 831 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
बीसीए और लाइफ साइंस पाठ्यक्रमों में भी सीटों के मुकाबले काफी अधिक आवेदन दर्ज किए गए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अब आवेदन पत्रों की जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी।