फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   250 students participated in the online quiz competition.

Jind News: ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Tue, 16 Dec 2025 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
250 students participated in the online quiz competition.
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 14 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता व सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता ऑनलाइन मोड में हुई जिसमें बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. पूनम मोर कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं सतत भविष्य के लिए भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. प्रियंका साहनी, और अर्थशास्त्र विभाग संयोजिका, के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. उपासना, रेखा सैनी, अंजलि गुप्ता, अंजू, डॉ. क्यूटी, डॉ. सीमा दलाल और डॉ. पिंकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed