{"_id":"61a2679c42eedb203d5b35a7","slug":"250-people-in-barah-khurd-village-claim-to-have-converted-the-administration-is-not-aware-jind-news-rtk6311042197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराह खुर्द गांव में 250 लोगों के धर्म परिवर्तन करने का दावा, प्रशासन को जानकारी ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराह खुर्द गांव में 250 लोगों के धर्म परिवर्तन करने का दावा, प्रशासन को जानकारी ही नहीं
विज्ञापन
बराह खुर्द गांव में हुई पंचायत में भाग लेते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। बराह खुर्द गांव में शनिवार को बराह कलां, बराह खुर्द, अशरफगढ़ गांवों के लोगों की एक पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने दावा किया कि बराह खुर्द के लगभग 250 लोगों का बहलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। पंचायत में युवाओं और बुजुर्गों की अलग-अलग कमेटियां बनाई गईं। अब ये कमेटियां लोगों से पूछेंगी कि उन्होंने धर्मपरिवर्तन क्यों किया। इधर, प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि ईसाई मिशनरी के कुछ लोग ग्रामीणों को आडंबरों के माध्यम से बहलाकर उन्हें लालच दे रहे हैं। जिस कारण लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख नवीन जैन ने कहा कि शनिवार को गांव में हुई पंचायत में यह बात सामने आई कि लगभग 250 ग्रामीणों ने सनातन धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया है। यह लोग सुबह गांव में ईसाई मिशनरियों की प्रार्थना सभा में जाते हैं। इसके अलावा लोगों को आडंबर दिखाए जाते हैं। उन्हें कुछ पीसकर खिलाया जाता है, जिससे लोग उनके बहकावे में आ जाते हैं। पंचायत में यह बात सामने आई कि अभी तक किसी ने धर्म परिवर्तन का विरोध नहीं किया है। जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है, उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। पंचायत में कमेटियां बनाई गई हैं। ये कमेटियां इन लोगों से संपर्क करेंगी और उनसे यह जानने की कोशिश करेंगी कि उन्होंने धर्म परिवर्तन क्यों किया।
जींद के एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश ने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म के विचार सुन सकता है और उन पर अमल कर सकता है। यदि किसी को जबरदस्ती ऐसा करवाया जाता है तो यह अपराध है। यदि कोई व्यक्ति जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत करेगा तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।