{"_id":"574c87f74f1c1bd24c109703","slug":"25-mm-rainfall-distroy-road-over-flow-gutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर नदी जैसा नजारा,कॉलोनियां लबालब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर नदी जैसा नजारा,कॉलोनियां लबालब
jind
Updated Tue, 31 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर भरे पानी से निकलते लोग
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से निपटने के प्रशासन के दावे पहली बारिश में ही धुल गए। 52 एमएम बारिश से शहर के निचले क्षेत्र पूरी तरह लबालब हो गए। रात भर हुई बारिश करीब सवा आठ बजे थम गई, लेकिन दोपहर तक गलियों में पानी जमा रहा। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हुई। लघु सचिवालय और मुख्य मार्ग पर भी पानी हिलोर मारता रहा। वहीं, हुडा सिटी सेंटर में करीब दो महीने पहले डाली गई सीवर लाइन पर बनाई गई सड़क भी धंस गई। हुडा कॉम्प्लेक्स जाने के लिए लोगों ने दूसरे रास्तों का सहारा लिया। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश रात भर रुक-रुक कर जारी रही। जिलेभर में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, सफीदों और पिल्लूखेड़ा ब्लॉक सूखे रहे।
दरअसल तीन दिन पहले ही डीसी विनय सिंह ने जन स्वास्थ्य विभाग को शहर के पानी की निकासी के लिए आदेश दिए थे। इस दौरान अधिकारियों ने तमाम दावे भी किए, लेकिन रविवार रात की बारिश में सभी दावे बह गए।
आफत बनी बारिश
शहर के लो लाइन क्षेत्र दुर्गा कॉलोनी, गुरुद्वारा कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, विकास नगर, विजय नगर, पटियाला चौक, सब्जी मंडी, भिवानी रोड सहित कई अन्य क्षेत्रों में दोपहर तक जलभराव रहा। जन स्वास्थ्य विभाग की मशीनरी के बावजूद यहां शाम तक पानी की निकासी हो पाई। बारिश के कारण पटियाला चौक पर आरओबी के कारण पानी का बहाव काफी तेज रहा। इससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
23 पंपसेट से होती है निकासी
शहर का बरसाती पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के 23 पंपसेट लगे हुए हैं। इन पंपसेट से ही बरसाती पानी को नालों से उठाकर सीवरेज लाइन से ट्रीटमेंट प्लांट के रास्ते शहर से बाहर भेजा जाता है। इसमें शहर को पानी निकासी में काफी समय लग जाता है।
मुख्यालय में अटकी निकासी योजना की फाइल
शहर का बरसाती पानी निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने तीन साल पहले 12.25 करोड़ रुपये की योजना बनाई थी। आज तक इस योजना को स्वीकृति नहीं मिली है। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बीपी शर्मा के अनुसार, नई योजना के तहत हांसी ब्रांच नहर से पूर्व की दिशा के पूरे शहर की निकासी के लिए 5.387 किलोमीटर लंबी 18 इंच की लाइन, दो किलोमीटर की लाइन 24 इंच तथा करीब एक किलोमीटर की लाइन 36 इंच की डालने की योजना है। इस पूरी लाइन का पानी निकालने के लिए रोहतक रोड पर एक पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यहां 50 हजार गैलन पानी की क्षमता के टैंक होंगे और इस पानी को 36 इंच चोड़ी पाइप लाइन से आगे भेजने की योजना है, लेकिन यह योजना अभी तक मुख्यालय से स्वीकृत नहीं हुई है।
बारिश के साथ आंधी बनी आफत
बारिश के साथ तेज हवा भी लोगों के लिए आफत बनी। इससे कई जगह बिजली की लाइन टूट गई और शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल रही। इस कारण बरसाती पानी निकासी में भी दिक्कतें आईं।
अलेवा क्षेत्र में तेज बारिश से नाले ओवरफ्लो
अलेवा। क्षेत्र में रविवार रात तथा सोमवार सुबह शुरू हुई तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बादल छाए रहने से दिन में भी अंधेरा रहा। बारिश के जहां लोगों गर्मी से राहत मिली है, वहीं नाले ओवरफ्लो होने से बरसात का पानी सड़कों पर जमा हो गया।
बॉक्स
आंधी से बिजली व्यवस्था ठप
तेज हवा के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था ठप हो गई। लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। नगूरां बिजली निगम के एसडीओ प्रेम सिंह राठी के अनुसार कर्मचारी बिजली लाइन को ठीक कर रहे हैं।