फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2400 applications so far in Super-100 competition, last date is 28th January

Jind News: सुपर-100 प्रतियोगिता में अब तक 2400 आवेदन, 28 जनवरी है अंतिम तारीख

Sat, 25 Jan 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
2400 applications so far in Super-100 competition, last date is 28th January
25जेएनडी02-रणधीर सिंह लोहान, जिला  विज्ञान विशेषज्ञ। - फोटो : सौरा के पास हाईवे पर लगा जाम।
जींद। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। 28 जनवरी तक सुपर-100 के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए अभी तक 2400 आवेदन आ चुके हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 लेवल एक की परीक्षा पांच फरवरी को होने की संभावना है। 20 फरवरी को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल-दो की परीक्षा पांच अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा। वहीं, पांच मई से बैच शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

सुपर-100 के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। वहीं, बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को होगी, जिसका परिणाम सात फरवरी को जारी होगा। इसके बाद लेवल-3 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी, जिसका परिणाम 20 मार्च को घोषित किया जाएगा। सात अप्रैल से बैच शुरू होने की संभावना है। मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को 9वीं व 10वीं कक्षा में दो साल तक एकेडमिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इस समय जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र बने हुए हैं, जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों शामिल हैं, जहां लगभग 250 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
सुपर-100 के लिए ब्लॉक अनुसार आए आवेदन
अलेवा-179
जींद-457
जुलाना-339
नरवाना-361
पिल्लूखेड़ा-191
सफीदों-382
उचाना-491
कुल-2400
बॉक्स
सुपर 100 परीक्षा में भाग के लिए इच्छुक विद्यार्थी 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक 2400 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, मिशन बुनियाद के तहत 28 जनवरी को लेवल-2 की परीक्षा होगी। मिशन बुनियादी व सुपर-100 में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। यह विभाग की एक अच्छी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed