फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   238 villages of 120 feeders will be illuminated

Jind News: 120 फीडर के 238 गांव होंगे जगमग

Sun, 26 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
238 villages of 120 feeders will be illuminated
25जेएनडी11-बिजली निगम कार्यालय। संवाद
जींद। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मुहैया हो इसके लिए मेरा गांव जगमग योजना के तहत जिले के गांव शामिल होंगे। इस योजना के तहत निगम ने 120 फीडरों के 238 गांवों में प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन गांवों को योजना में शामिल होने के बाद ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली मुहैया होगी। टेंडर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और टेंडर अलॉट होते ही योजना के तहत कार्य शुरू हो जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति बेहतर होगी वहीं इन गांवों का लाइन लोस भी घट जाएगा। बिजली निगम का उद्देश्य योजना में शामिल गांवों को 24 घंटे बिजली सप्लाई देना है। इसी उद्देश्य को लेकर जिला के 238 गांवों को मेरा गांव जगमग गांव योजना के तहत गुलजार किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना में शामिल होने से गांवों में बिजली चोरी की घटनाओं में काफी कमी आएगी। इन गांवों में पहले तांबे के तारों की जगह आर्मर्ड केबल बिछाई जाएगी। वहीं पोलों के आसपास बने तारों के जोड़ भी हटाएं जाएंगे ताकि कोई भी ग्रामीण कुंडी लगाकर बिजली चोरी न कर सके। इसके अलावा घरों में लगे मीटरों को बाहर लगाया जाएगा और जिनके मीटर खराब या जले हुए हैं। उनकी जगह इलेक्ट्रॉनिक्स मीटर लगाए जाएंगे। यह सब काम पूरा होने के बाद मेरा गांव जगमग गांव योजना के तहत बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल इन गांवों में लाइन लॉस अभी ज्यादा है लेकिन योजना के बाद यदि लाइन लॉस में 20 प्रतिशत से ऊपर रहता है तो 17 घंटे तक के हिसाब से बिजली मुहैया करवाई जाएगी। जिला के 57 गांव ऐसे हैं, जिनको मेरा गांव जगमग गांव योजना में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फीडरों के अधीन गांव होंगे शामिल

डोहानाखड़ा, रसीदां, मलिकपुर, जामनी, बेरीखड़ा, रिटोली, बूढ़ाखेड़ा, पीकेएम, देशखेड़ा, गतौली, खरैंटी, 11 केवी धमतान साहिब, 11 केवी खापड़, मुआना, सिंघाना, खेड़ा खेमावती, जयपुर, डिडवाड़ा, भुरायण, 11 केवी दबलैन, बहादुरगढ़, करसिंधु, साहनपुर, मलार, कारखाना, हरिगढ़, कुराड़, निम्नाबाद, सुदकैन, अंबरसर, गुरुसर फीडर के अधीन आने वाले गांवों को शामिल किया जाएगा। वहीं जिला के 12 गांव ऐसे हैं, जिसमें योजना के तहत 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। इन गांवों में रसीदां, बेरीखेड़ा, रिटोली, बूढ़ाखेड़ा, खेड़ा खेमावती, जयपुर, डिडवाड़ा, भुरायण, बहादुरगढ़, साहनपुर, कारखाना और हरिगढ़ गांव शामिल हैं। इन गांवों में लाइन लोस दस प्रतिशत से कम है।

बिजली चोरी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश

120 फीडरों के 238 गांवों के मेरा गांव जगमग योजना में शामिल होने के बाद बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। फिलहाल जिले में लाइन लोस 30 प्रतिशत से ऊपर है, जिससे बिजली निगम को नुकसान हो रहा है। हालांकि चोरी रोकने के लिए बिजली निगम का अभियान लगातार जारी रहता है। पिछले साल जिले में 4151 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े थे। उन पर सात करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपये जुर्माना वसूलकर 4137 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज भी करवाई गई थी। जींद डिविजन में 1981 जगह बिजली चोरी मिलने पर तीन करोड़ 82 लाख 29 हजार रुपये, नरवाना सब डिविजन में 1413 लोगों पर दो करोड़ 25 लाख 63 हजार रुपये और सफीदों सब डिविजन में 757 लोगों पर एक करोड़ 44 लाख 42 हजार रुपये जुर्माना लगाया था।


निगम सर्कल के 120 फीडरों के 238 गांवों को मेरा गांव जगमग योजना में शामिल किया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टैंडर अलॉट होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

--प्रमोद कुमार, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम जींद

25जेएनडी11-बिजली निगम कार्यालय। संवाद

25जेएनडी11-बिजली निगम कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed