फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   23585 tablets came for the students of class 9th to 12th

जिले के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आए 23585 टेबलेट

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
23585 tablets came for the students of class 9th to 12th
जींद। सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों और शिक्षकों को मुहैया कराने के लिए 23585 टैबलेट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में पहुंच गए हैं। जल्द ही इसका वितरण होगा। इससे जरूरतमंद विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा का महत्व समझ में आया था। इसे देखते हुए टैबलेट खरीदने में असमर्थ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट दिया जाना है। टैबलेट मिलने पर विद्यार्थियों पर बैग का बोझ भी नहीं रहेगा। टैबलेट में विद्यार्थियों की किताबों के अध्यायों की पीडीएफ रहेगी। इसके साथ उन्हें हर रोज दो जीबी डाटा दिया जाएगा ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। यह टैबलेट सरकारी स्कूलों के छात्रों को ही दिए जाएंगे। जो शिक्षक आनलाइन कक्षाओं को पढ़ाते हैं, उन्हें भी टैबलेट दिए जाएंगे। दो साल पहले कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। उस समय ऑनलाइन माध्यम से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखी गई थी, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एंड्रायड फोन, टैबलेट या लैपटॉप के साथ-साथ इंटरनेट की भी जरूरत पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन सुविधाओं का अभाव था, जिसके चलते कोरोना संक्रमण के दौरान विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पाए। ऐसे में शिक्षा विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा मुहैया कराने के लिए टैबलेट मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

बाक्स
विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट देने से पहले उन्हें इसे चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वितरण शुरू होगा। टैबलेट में विद्यार्थियों की पढ़ाई सामग्री पीडीएफ के रूप में सुरक्षित रहेगी। इससे विद्यार्थी धीरे-धीरे डिजिटल शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे। -वेदप्रकाश गणित प्रवक्ता डायट ईक्कस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed