फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2.31 crore rupees were cheated by luring profit in share market

Jind News: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 2.31 करोड़ रुपये ठगे

Sat, 17 May 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
2.31 crore rupees were cheated by luring profit in share market
जींद। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झासा देकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से अज्ञात ने दो करोड़ 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नरवाना शहर के भगत सिंह चौक निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से सेवानिवृत हो चुका है। 10 अप्रैल को उसके व्हाट्सअप पर मैसेज आया, जिस पर रमेश लिखा हुआ था। उसने अपना दोस्त रमेश चौधरी, जो उसके साथ रोहिणी में काम करता था, समझकर उसके साथ चैट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने शेयर ब्रोकर अनूप मेहरा का नंबर दिया। उसने बताया कि शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा है। उसने निवेश में हुए फायदे के स्क्रीन शॉट भी भेजे, इसके बाद उसने एक फाइल भेजी। उसने इसे डाउनलोड कर लिया। इसके माध्यम से उसने अपनी जानकारी भर कर रजिस्ट्रेशन करवा लिया।
विज्ञापन


50 हजार रुपये से की शुरुआत

16 अप्रैल से उसने 50 हजार रुपये एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) से डालने शुरू किए। राशि निवेश का सिलसिला नौ मई तक जारी रहा। निवेश राशि 50 हजार से 47 लाख तक रही। निवेश के साथ उसका अच्छा मुनाफा साइट पर दिखाया जाता रहा। वह नौ मई तक दो करोड़ 31 लाख रुपये का निवेश कर चुका था। इस दौरान उसके अकाउंट में कुल दस करोड़ 39 लाख रुपये दिखाई जा रहे थे। जब उसने राशि निकालने की कोशिश की तो उसे मुनाफे का 20 प्रतिशत यानि एक करोड़ 61 लाख 66 हजार 821 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। इस पर उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

घटना की शिकायत मिली है। अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--अमित कुमार, जांच अधिकारी, साइबर थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed