Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22.67 lakh quintals of paddy arrived in grain markets, 21.32 lakh quintals were sold

Jind News: अनाज मंडियों में 22.67 लाख क्विंटल आया धान, बिका 21.32 लाख क्विंटल

Sat, 21 Oct 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
22.67 lakh quintals of paddy arrived in grain markets, 21.32 lakh quintals were sold
20जेएनडी४२: मंडी में पड़ी धान की फसल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिले में अब तक 22.67 लाख क्विंटल धान की आवक हुई है। 21.32 लाख क्विंटल धान बिक चुका है, जबकि 17.50 लाख क्विंटल का उठान हो चुका है। बासमती धान नहीं बिकने से किसान परेशान हैं।
बासमती धान की कटाई शुरू हो चुकी है। मंडी में मिलर्स की हड़ताल के चलते बासमती धान की खरीद नहीं हो रही है। मंडियों में अब तक 3275 क्विंटल डी बासमती की वैरायटी तो बासमती धान की आवक 4467 क्विंटल हुई है। अभी तक यह मंडियों में पड़ा है। धान की किस्म 1509 की आवक भी लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते यह अब तक मंडियों में लगभग छह लाख क्विंटल पहुंच चुकी है। इसमें से साढे़ पांच लाख क्विंटल की बिक्री हो चुकी है जबकि 5.45 लाख क्विंटल का उठान भी हो चुका है। बासमती धान की खरीद शुरू करवाने के लिए वीरवार को भाकियू नेताओं ने भी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर किया था। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन व सरकार को चेताया है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं करवाया गया तो वह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


वर्जन
मंडियों में बासमती धान को छोड़ कर अन्य धान की खरीद चल रही है। इसमें किसानों को कोई परेशानी नहीं है। मिलर्स की हड़ताल के चलते बासमती की खरीद नहीं हो रही है। इसका समाधान होने पर इसकी खरीद में भी किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed