{"_id":"6251cea2898cee6c2e0ae07a","slug":"22099-mt-wheat-procured-in-35-mandis-of-the-district-jind-news-rtk6434672127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला की 35 अनाज मंडियों में 22099 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला की 35 अनाज मंडियों में 22099 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
विज्ञापन
शहर की अनाजमंडी में लगी गेहूं की ढेरियां।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले की सभी 35 अनाज मंडियों में शनिवार तक 22099 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। मंडियों में गेहूं की आवक शुक्रवार से बढ़ गई थी। शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा दो से तीन गुणा ज्यादा गेहूं की आवक हुई।
जिले की मंडियों में गेहूं की नमी की जांच कर खरीद कार्य शनिवार सुबह से शुरू कर दिया था। जिस किसान के गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से कम मिली उसको खरीद लिया। हालांकि कुछ ढेरियों में नमी अधिक होने के कारण उसको सुखाया गया। शहर की अनाज मंडी में शनिवार सुबह ही फूड सप्लाई ने उठान का कार्य भी शुरू करवा दिया था, ताकि मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी किसानों को नहीं होने पाए।
इस संबंध में डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अलेवा अनाज मंडी में 2378 मीट्रिक टन, उचाना में 3018, नरवाना में 3187, पिल्लूखेड़ा में 4614, जुलाना में 395 मीट्रिक टन, छातर अनाज मंडी में 156, धनौरी में 498, धमतान में 479, गढ़ी अनाज मंडी में 791, जींद में 2631 मीट्रिक टन, सफीदों में 3417, नगूरां में 185 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। खरीद एजेंसियों को गेहूं खरीद के साथ ही उठान के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि मंडी में उठान के कार्य को लेकर किसानों को परेशानी न हो।