फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22 trains of Ambala route passed through Jind, Kurukshetra passenger train cancelled.

Jind News: अंबाला रूट की 22 ट्रेनें जींद से गुजारीं, कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन रद्द

Sat, 20 Apr 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
22 trains of Ambala route passed through Jind, Kurukshetra passenger train cancelled.
जींद। फरवरी से चल रहे किसान आंदोलन का असर अब ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के शंभु बॉर्डर के पास किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने से ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है या फिर उन्हें डायवर्ट करके चलाया जा रहा है। ट्रेनों का ज्यादा आवागमन होने के चलते फाटकों पर आधा-आधा घंटा वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

किसानों के ट्रैक पर बैठने की वजह से अंबाला ट्रैक से गुजरने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों और माल गाड़ियों को दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक से गुजारा जा रहा है। शुक्रवार को जींद से लगभग 22 सवारी गाड़ियों को गुजारा गया। जींद से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली 04993-94 पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। ट्रेन को रद्द करने का रेलवे ने पत्र जारी किया है। हालांकि अभी यह निर्धारित नहीं है कि किस ट्रेन को कितने दिन के लिए रद्द किया गया है।
विज्ञापन

यदि किसान अंबाला रेलवे ट्रैक से नहीं उठे तो जींद-कुरुक्षेत्र ट्रेन को आगे भी रद्द रखा जाएगा। 04994 पैसेंजर ट्रेन जींद जंक्शन से शाम को 5 बजकर 50 मिनट पर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती है। ट्रेन 9 बजकर 20 मिनट पर कुरुक्षेत्र जंक्शन पर पहुंचती है। उसके बाद 04993 नंबर ट्रेन कुरुक्षेत्र से 10 बजे जींद के लिए रवाना होकर रात 12 बजकर 50 मिनट पर जींद पहुंचती है। वहीं किसान यूनियनों के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि सरकार ने गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा नहीं किया तो 22 अप्रैल से जींद में भी ट्रैक पर धरना शुरू करने का फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचाना स्टेशन पर खड़ी रही इंटरसिटी और पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस

शुक्रवार को सुबह से ही अंबाला ट्रैक से गुजरने वाली कई ट्रेनों का जींद जंक्शन से गुजरने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके चलते इस ट्रैक पर ट्रनों का दबाव बढ़ गया। उचाना स्टेशन पर श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट और पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस काफी देर तर खड़ी रहीं। ट्रेनों की बात करें तो नरवाना, उचाना, बरसोला और जींद जंक्शन पर सभी ट्रैकों पर ट्रेनें खड़ी रहीं। किसी अन्य ट्रेन को गुजारने के लिए भी ट्रैक खाली नहीं था। ऐसा ही हाल वीरवार देर शाम को भी था। जींद जंक्शन पर सभी ट्रैकों पर गाड़ियां खड़ी थीं। जब दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली डीएमयू के आने का समय हुआ तो ट्रैक खाली करने के लिए मालगाड़ी को रवाना करना पड़ा। इसके बाद डीएमयू गाड़ी प्लेटफार्म नंबर-4 पर पहुंची और उसे 10 मिनट बाद रवाना कर दिया गया।


किसान आंदोलन के चलते जींद जंक्शन से लगभग 22 सवारी गाड़ियों को गुजारा गया। वहीं जींद से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली 04993-94 पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed