फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22 candidates appearing for the exam instead of others ran during the inspection

दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे 22 परीक्षार्थी निरीक्षण के दौरान भागे

Thu, 05 Nov 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
22 candidates appearing for the exam instead of others ran during the inspection
जींद (संवाद)। भारत सिनेमा रोड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र में वीरवार को 10वीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ। इस दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए 22 विद्यार्थी मिले, जो निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र से भाग गए। कंपार्टमेंट व ओपन की परीक्षाओं में दूसरे की जगह परीक्षा देने के कई मामले आ चुके हैं। इसी परीक्षा केंद्र में पिछले सप्ताह 12 विद्यार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था।
विज्ञापन

वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट व ओपन की अंग्रेजी की परीक्षा थी। केंद्र अधीक्षक राजेंद्र शर्मा ने 11 विद्यार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पाया। वहीं स्पेशल चेयरमैन लाइंग ने चार विद्यार्थियों को, डीईओ लाइंग ने एक विद्यार्थी को और क्वेश्चन पेपर फ्लाइंग ने छह विद्यार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पाया। यह सभी विद्यार्थी मौके से भाग गए। जिसकी जगह यह विद्यार्थी बैठे थे, उनकी यूएमसी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed