फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   साहनपुर रोड पर कनटेंनर ने तोड़ी बिजली की तार, हादसा रोकने के लिए 55 वर्षीय कुलविंद्र ने कनटेंनर रूकवाना चाहा तो करंट से गई जान

साहनपुर रोड पर कनटेंनर ने तोड़ी बिजली की तार, हादसा रोकने के लिए 55 वर्षीय कुलविंद्र ने कनटेंनर रूकवाना चाहा तो करंट से गई जान

Sat, 16 Mar 2019 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
साहनपुर रोड पर कनटेंनर ने तोड़ी बिजली की तार, हादसा रोकने के लिए 55 वर्षीय कुलविंद्र ने कनटेंनर रूकवाना चाहा तो करंट से गई जान
दूसरे की जान की फिक्र में गवा दी अपनी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। स्थानीय साहनपुर रोड पर शनिवार दोपहर दूसरों की जान की फिक्र में अपनी जान गंवा दी। जब एक कंटेनर बिजली के तारों को छूकर निकल रहा था तो 55 वर्षीय कुलविंद्र कंटेनर पर हाथ मारकर उसे रुकवाना चाहा, लेकिन कंटेनर में करंट आने की वजह से कुलविंद्र की जान चली गई।
कुलविंद्र के बड़े भाई सतविंद्र ने बताया कि सफीदों से गांव साहनपुर की तरफ एक बड़ा कंटेनर निकल रहा था। उनके मकान के सामने कंटेनर में फंस कर 33 केवी बिजली का तार टूट गया। कुलविंद्र ने सोचा कि आगे जाकर 11 हजार वोल्टेज के तार हैं। यह कंटेनर उसमें भी फंसेगा। इससे होने वाले हादसे को भांपते हुए कुलविंद्र ने अपने भाई सतविंद्र को मोटरसाइकिल से कंटेनर का पीछा करने के लिए कहा। ज ब वे कंटेनर के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे कुलविंद्र कंटेनर पर हाथ मारकर उसे रुकवाना चाहा, मगर तब तक कंटेनर 11 हजार वोल्टेज बिजली के तारों को छू चुका था। जैसे ही कुलविंद्र ने कंटेनर को हाथ मारा, वह करंट की चपेट में आ गए। सतविंद्र ने लाठी की सहायता से कुलविंद्र को करंट से छुड़ाया। जिसके बाद दूसरे राहगीरों की मदद से उन्हें सफीदों के नागरिक अस्पता पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के चिकित्सक अंशुल ने बताया कि कुलविंद्र को करंट का झटक काफी जोर से लगा था, जिससे उसकी मौत हो गई।
कंटेनर चालक और परिचालक हुए फरार
घटना के बाद जैसे ही कुलविंद्र के भाई उसे आनन-फानन में सफीदों के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो मौके पर कंटेनर छोड़कर चालक और परिचालक फरार हो गए। क्योंकि कंटेनर के टायर फट चुके थे। कंटेनर में हैचरी का फीड भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम से की जा चुकी थी शिकायत
कुलविंद्र के भाई सतविंद्र और चचेरे भाई सूबेक सिंह ने बताया कि उन्होंने ढीले तारों को ठीक करने के लिए कई बार बिजली निगम में शिकायत दी थी, लेकिन तारों को ठीक नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि अभी करीब छह माह पहले सहानपुर सड़क को निर्माण के दौरान तीन फुट ऊंचा किया गया है। ऐसे में तार और नीचे आ गए हैं।
करवाई जाएगी मामले की जांच
कंटेनर में फंस कर टूटी 33 केवी की लाइन मेरे क्षेत्र में आती है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। वहीं 11 हजार वोल्टेज की लाइन ग्रामीण एसडीओ के अधीन आता है। संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।

विनीत, एसडीओ, बिजली निगम, शहरी
नहीं मिली है शिकायत
मैंने अभी दस दिन पहले ही सफीदों का चार्ज संभाला है। इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई। इससे पहले कोई शिकायत आई होगी तो उस पर जांच करवाई जाएगी। जेई को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिली है कि तार टूटा नहीं है, कंटेनर के छूने से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
आरपी दहिया, एसडीओ बिजली निगम, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed